बोकारो थर्मल की विभिन्न पंचायतों में बेरमो बीडीओ के नेतृत्व में किया गया कंबल का वितरण

By : News11 Bharat
बोकारो थर्मल की विभिन्न पंचायतों में बेरमो बीडीओ के नेतृत्व में किया गया कंबल का वितरण

राजेश कुमार/न्यूज11  भारत

बोकारो थर्मल बेरमो/डेस्क:  गोबिंदपुर पंचायत के बी,सी एवं डी पंचायत भवन में समारोह आयोजित कर जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण बेरमो प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार के द्वारा किया गया. जिसमें गोबिंदपुर बी पंचायत के मुखिया चंद्रदेव घांसी,डी पंचायत की मुखिया चन्दना मिश्रा एवं सी पंचायत के मुखिया बिकास कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह भी उपस्थित थे. कम्बल वितरण समारोह में काफी संख्या में ग्रामीण महिला पुरुष उपस्थित थे. प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार ने कहा कि क्षेत्र में लगातार बढ़ रही ठंड को देखते हुए जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों में लगातार कंबल वितरण के साथ साथ अलाव का भी व्यवस्था किया जा रहा है. इस अवसर पर बेरमो प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष चंद्रदेव घांसी, गोविंदपुर सी पंचायत के मुखिया वा डी पंचायत के मुखिया सहित पंचायत सचिव उप मुखिया वार्ड सदस्य आदि शामिल थे.

यह भी पढ़ें: गावां के माल्डा में धूमधाम से मनाई गई महाराजा अहिबरनजी की जयंती, बरनवाल समाज ने दिया एकता का संदेश

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई