नेशनल वॉलेंटरी ब्लड डोनेशन डे पर बस्ताकोला क्षेत्र में ब्लड ग्रुप टेस्ट कैंप का आयोजन

By : Admin
नेशनल वॉलेंटरी ब्लड डोनेशन डे पर बस्ताकोला क्षेत्र में ब्लड ग्रुप टेस्ट कैंप का आयोजन

अंकित झा/न्यूज11  भारत

बस्ताकोला/डेस्क:  नेशनल वॉलेंटरी ब्लड डोनेशन डे के अवसर पर शुक्रवार को बस्ताकोला क्षेत्र के क्षेत्रीय अस्पताल तीसरा  में ब्लड ग्रुप टेस्ट कैंप का आयोजन किया गया. इस अवसर पर बस्ताकोला एरिया के महाप्रबंधक (जीएम) भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे और आयोजन में भाग लिया.

कैंप में अस्पताल की मेडिकल टीम ने कर्मचारियों, उनके परिजनों एवं स्थानीय लोगों का ब्लड ग्रुप जाँच कर प्रमाण पत्र प्रदान किया.
महाप्रबंधक ने कहा कि “रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है. ब्लड ग्रुप की जानकारी होने से आपातकालीन स्थिति में तुरंत मदद पहुँचाई जा सकती है. ऐसे आयोजन लोगों में जागरूकता बढ़ाते हैं.”

आयोजन में बड़ी संख्या में कर्मचारीगण, अधिकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाया.

अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि इस तरह के कैंप भविष्य में भी आयोजित किए जाएंगे ताकि अधिक से अधिक लोग रक्तदान के महत्व को समझ सकें.

यह भी पढ़ें: गांडेय में मनरेगा जेई पर घूस लेने का लगा आरोप, मापी पुस्तिका बनाने के एवज में मांगी थी घूस!

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई