मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त

By : News11 Bharat
मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त

न्यूज11  भारत

लातेहार /डेस्क: लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र के मनिका में बुधवार को जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया.दो गुटों के बीच हुई मारपीट और जानलेवा हमले की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सहित छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया. थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने मुख्य आरोपी अभिमन्यु यादव (ग्राम पुरनी पल्हैया) के साथ उसके सहयोगी निखिल यादव, अंकित यादव, शिवम तिवारी, अमित कुमार और सौरभ सिंह को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार सभी आरोपी रांची जिले के रहने वाले हैं.

थाना प्रभारी प्रभात दास ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि अभिमन्यु यादव अपने बाहरी सहयोगियों के साथ विवादित जमीन पर कब्जा करने पहुंचा था. जमीन के दावेदार कामाख्या प्रसाद और उनके परिजनों द्वारा विरोध किए जाने पर आरोपियों ने हथियारों से लैस होकर उन पर हमला कर दिया, जिसमें कामाख्या प्रसाद समेत परिवार के कई सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए.कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से एक काले रंग की स्कॉर्पियो (JH01FY6299) तथा एक ब्रेजा (JH01FA2294) वाहन भी जब्त किया. कामाख्या प्रसाद के बेटा जितेन्द्र कुमार के आवेदन पर मनिका थाना कांड संख्या 15/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस ने कहा कि कानून हाथ में लेने तथा बाहरी तत्वों को बुलाकर अशांति फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. इस अभियान में थाना प्रभारी के अलावे पुलिस के कई जवान शामिल रहे.

यह भी पढ़ें: पटना के बाकरगंज के निकट पैसों के विवाद में झड़प के बाद चली गोली, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार