Breaking News: पुंदाग के लाजपत नगर में बन रहे अपार्टमेंट से एक युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी

By : Vaibhaw Vikram
Breaking News: पुंदाग के लाजपत नगर में बन रहे अपार्टमेंट से एक युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी

न्यूज11 भारत

रांची/डेस्क:  रांची के पुंदाग ओपी इलाके में एक नाबालिग युवक की हत्या की घटना सामने आई. युवक की बेरहमी से चाकूब्स गोदकर और लाठी से पीटकर हत्या की गई है. वही हत्या के बाद मृतक को  चार माले की इमारत से ऊपर से नीचे फेंका गया है. रांची के पुंदाग ओपी इलाके में पंडरा मुस्लिम बस्ती के रहनेवाले पेंटर नाबालिग वसीम मंसूरी की हत्या की गई. मृतक 2 जनवरी से ही लापता था जिसके बाद आज उसका शव बरामद हुआ है. मृतक के परिजनों ने वसीम के गुमशुदगी की जानकारी पंडरा ओपी को भी दी थी. वही युवक के परिजन जब आज उसे ढूंढते हुए पुंदाग इलाके के निर्माणाधीन अपार्टमेंट में पहुंचे तो वहां युवक का शव देखा. जिसके बाद उन्होंने पुलिस को जानकारी दी. मृतक के पिता के अनुसार वसीम का किसी से कोई विवाद नहीं था.

वही घटना की जानकारी के बाद हटिया डीएसपी और एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची और जांच में जुटी नजर आई. सभी साइंटिफिक एविडेंस कलेक्ट किया. वही इसके साथ ही पुलिस आरोपी की तलाश और हत्या की वजहों की खंगालने में जुटी है. पुलिस का मामले में कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: कम फरियादी देख एसपी सिटी नाराज, माइकिंग नहीं होने पर थानाध्यक्ष को फटकार

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई