'बच्चों को स्कूलों तक लाना सामूहिक जिम्मेवारी, छात्रवृत्ति की राशि ससमय खाते में हो हस्तांतरित, शिक्षा के गुणवत्ता सुधरे

शिक्षा विभाग की बैठक में लोहरदगा उपायुक्त डॉ ताराचंद ने दिये कई निर्देश

By : News11 Bharat
'बच्चों को स्कूलों तक लाना सामूहिक जिम्मेवारी, छात्रवृत्ति की राशि ससमय खाते में हो हस्तांतरित, शिक्षा के गुणवत्ता सुधरे

न्यूज11  भारत

लोहरदगा/डेस्क: उपायुक्त डॉ ताराचंद की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की बैठक आज जिला परिषद के सभाकक्ष में हुई. बैठक में उपायुक्त ने कहा कि जिले के स्कूलों में शत प्रतिशत बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित हो.संबंधित क्षेत्र के सी आर पी, बीआरपी सहित स्कूल प्रबंधन और शिक्षा विभाग की सामूहिक जिम्मेवारी है कि वे सभी बच्चों को स्कूलों तक लाएं.उन्होंने सख्त निर्देश दिया कि अगर बच्चों की उपस्थिति कम होती है तो जिम्मेवार कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी.

परीक्षाफल अपेक्षा के अनुकूल हो नहीं तो जिम्मेवारी तय

उपायुक्त डॉ ताराचंद ने बताया कि जिले में नवनियुक्त शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की जा चुकी है इससे शिक्षा का ग्राफ बेहतर होगा.अगर बच्चों का परीक्षाफल अपेक्षा के अनुकूल नहीं रहता है तो उस स्कूल के शिक्षकों पर जिम्मेवारी तय की जाएगी.

भोजन की गुणवत्ता हर हाल में बनी रहे-

मध्याह्न भोजन की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने निर्देश दिया कि नामांकन के अनुपात में इसकी संख्या कम नहीं होनी चाहिए.साथ ही इसके अंतर्गत दी जाने वाली भोजन की गुणवत्ता बनी रहे. उपायुक्त श्री ताराचंद ने शिक्षा विभाग को निर्देश दिया कि समय समय पर बच्चों की स्वास्थ्य जांच भी होती रहे.

ससमय बच्चों के खाते में उनको मिलने वाली स्कॉलरशिप की राशि हस्तांतरित हो यह सुनिश्चित हो.साथ ही उपायुक्त ने सख्त निर्देश दिया कि आधार और बैंक खाते के डाटा में मिसमैच हो तो अविलंब इसे दुरुस्त कर लिया जाय. किसी भी हाल में बच्चों को मिलने वाली छात्रवृति की राशि रुके नहीं.

उपायुक्त ने स्कूलों के बच्चों को दिए जाने वाले स्वेटर और सायकिल की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया कि इसके लिए वे अग्रेत्तर कारवाई करें.

नियमित स्कूल भ्रमण हो

उपायुक्त डॉ ताराचंद ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे नियमित अंतराल पर स्कूलों का भ्रमण कर वहां की समस्याओं और उसे दूर करने के लिए उन्हें अवगत कराएं.ताकि व्यवस्थाओं को संज्ञान में लेकर उन्हें समय पर दुरुस्त किया जा सके.

उपायुक्त ने कहा कि जरूरत के आधारभूत संरचना के समस्याओं को दुरुस्त करते हुए उनका मुख्य फोकस शिक्षा के गुणवत्ता पर होनी चाहिए जिसके शिक्षक एक बेहतर वातावरण तैयार कर सकते हैं.

ई विद्यावाहिनी से अवकाश ले

उपायुक्त ने सख्त निर्देश सभी शिक्षकों को दिया है कि वे अपने अवकाश की स्वीकृति पूर्व सूचना देकर ई विद्यावाहिनी ऐप के माध्यम से ही लें.

उपायुक्त ने शिक्षकों को निर्देश दिया है कि वे बच्चों को एकलव्य विद्यालय में पढ़ने के लिए प्रेरित करें और इसके प्रवेश परीक्षा के लिए बच्चों को विशेष तैयारी भी कराएं. इसके साथ ही उपायुक्त ने यू डाइस का नियमित अपडेटेशन का भी निर्देश दिया.
 
उन्होंने कहा कि जिन विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति सबसे कम है वैसे विद्यालयों को चिन्हित करते हुए बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने, मध्याह्न भोजन की चखन पंजी में नियमित रूप से एंट्री करने और प्रत्येक माह का लक्ष्य निर्धारित करने का निर्देश दिया.साथ ही बैठक में शिक्षकों के क्षमता संवर्द्धन, छात्र-छात्राओं के ड्रॉप की समस्या को दूर करने, स्कूलों का सर्टिफिकेशन,कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में नामांकन आदि बिंदुओं पर चर्चा की गई और आवश्यक निर्देश दिये गये.

आज की बैठक में उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत,अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा, जिला पंचायती राज पदाधिकारी अंजना दास,जिला शिक्षा पदाधिकारी दास सुनंदा चंद्रमौलेश्वर, जिला शिक्षा अधीक्षक अभिजीत कुमार, सभी प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, बीआरपी,सीआरपी व अन्य उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: डुमरी पुलिस ने लगाया वाहन चेकिंग अभियान, बाइक और चार पहिया वाहनों की हुई जांच

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई