न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: मनी लाउंड्रिंग मामले के आरोपी कोलकाता के कारोबारी अमित कुमार अग्रवाल को पीएमएलए की विशेष कोर्ट से आंशिक राहत मिली है. उन्हें व्यवसायिक उद्देश्य से 02 से 18 फरवरी तक बांग्लादेश यात्रा की अनुमति मिली है. पीएमएलए की विशेष कोर्ट ने अनुमति प्रदान की. लेकिन पासपोर्ट को 10 साल के लिए नवीनीकरण कराने की मांग को खारिज कर दिया.
आरोपी पर लगे गंभीर आरोपों को देखते हुए उसे हर विदेशी यात्रा के लिए अदालत से अनुमति लेनी होगी. ईडी ने यात्रा की अनुमति का कड़ा विरोध करते हुए आशंका जताई थी कि आरोपी विदेश जाकर फरार हो सकता है और कथित तौर पर अपराध से जुड़ी कंपनी के व्यवसाय को बढ़ावा मिल सकता है. हालांकि कोर्ट ने माना कि प्रस्तावित यात्रा व्यवसायिक है और इससे ट्रायल पर प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा. कोर्ट ने स्पष्ट किया कि आरोपी की जमानत की सभी शर्तें यथावत रहेंगी और यात्रा के बाद पासपोर्ट पुनः कोर्ट में जमा करना होगा.
ये भी पढ़ें- 23 जनवरी को ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में आदिवासी विकास के मुद्दों पर अपनी बात रखेंगे CM हेमंत सोरेन
मनी लाउंड्रिंग मामले के आरोपी कारोबारी अमित अग्रवाल को PMLA कोर्ट से आंशिक राहत, बांग्लादेश यात्रा की मिली अनुमति
संबंधित सामग्री
JPSC-JSSC परीक्षा रद्द मामले में आज हाईकोर्ट में बड़ी सुनवाई, सरकार दाखिल करेगी जवाब
पिछली सुनवाई में सरकार को 2 दिन में जवाब दाखिल करने का समय मिला था.
रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया
झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.
अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश
कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.
CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी
झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.
बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट
झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.