CCTV कैमरे

सावधान! रांची के बाहरी इलाकों में भी अब लगेंगे CCTV कैमरे; हर लापरवाही पर कटेगा चालान 

शहर में प्रवेश करने वाले रास्तों जैसे तिलका चौक, दलदली, नेवरी, ब्लॉक चौक, एयरपोर्ट नगर, काठीटांड चौक पर भी अब कैमरे लगाये जायेंगे.

By : Dipali Kumari
सावधान! रांची के बाहरी इलाकों में भी अब लगेंगे CCTV कैमरे; हर लापरवाही पर कटेगा चालान 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क: 
राजधानी रांची में सड़क दुर्घटना को कम करने की कवायद लगातार तेज हो रही है. शहरभर में 100 हाईटेक कैमरा लगाए जाने को लेकर परिवहन विभाग को प्रस्ताव भेजे गए है. प्रस्ताव पर स्वीकृति मिलने के बाद शहरी और बाहरी क्षेत्रों में भी कैमरे लगाए जाएंगे, जिसके जरिए यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा.
इसके अलावा दुर्घटना संभावित इलाकों में वाहनों की गति सीमा भी तय की जाएगी. यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों का चालान भी काटा जाएगा. 

मिली जानकारी के अनुसार शहर में प्रवेश करने वाले रास्तों जैसे तिलका चौक, दलदली, नेवरी, ब्लॉक चौक, एयरपोर्ट नगर, काठीटांड चौक पर भी अब कैमरे लगाये जायेंगे. ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों का इन कैमरों की सहायता से ऑनलाइन चालान भी कटेगा. लापरवाह ड्राइविंग पर अंकुश लगाने के उद्देश से यह कैमरे लगाये जा रहे हैं. 
अगर आप शहर के बाहरी इलाकों में कैमरे नहीं लगे होने के कारण अब तक ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते आ रहे हैं, तो अब सावधान हो जाइए. अब आपकी एक छोटी-सी गलती पर भी चालान कट सकता है. 

इसे भी पढ़ें: झारखंड में सुबह-शाम बढ़ी कनकनी, 28-29 अक्टूबर को कई हिस्सों में बारिश की संभावना 


 

संबंधित सामग्री

रांची: BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन पहुंचे हवेली बैंक्वेट हॉल, कार्यसमिति बैठक में होंगे शामिल

रांची: BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन पहुंचे हवेली बैंक्वेट हॉल, कार्यसमिति बैठक में होंगे शामिल

यहाँ ढोल-नगाड़ों के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया. 

24 October 2026
रांची की सड़कों पर सचिव और DTO के साथ उतरे यमराज! ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों को दी चेतावनी

रांची की सड़कों पर सचिव और DTO के साथ उतरे यमराज! ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों को दी चेतावनी

कलाकार यमराज की वेशभूषा पहनकर सड़कों पर उतरते और वाहन चालकों को ट्रैफिक नियम तोड़ने पर जागरूक किया. 

24 October 2026
सिवान बम फैक्ट्री धमाके पर भाई वीरेंद्र का सरकार पर हमला, बोले- जिम्मेदार अधिकारी...

सिवान बम फैक्ट्री धमाके पर भाई वीरेंद्र का सरकार पर हमला, बोले- जिम्मेदार अधिकारी...

सिवान पटाखा फैक्ट्री धमाके को लेकर राट्रीय जनता दल (RJD) विधायक भाई वीरेंद्र ने सरकार पर बड़ा हमला बोला है

24 October 2026
मोतिहारी में इंस्टाग्राम के प्यार का मंदिर में हुआ अंत, मोहल्ले वालों ने कराई प्रेमी जोड़े की शादी

मोतिहारी में इंस्टाग्राम के प्यार का मंदिर में हुआ अंत, मोहल्ले वालों ने कराई प्रेमी जोड़े की शादी

मोतिहारी मे प्रेमी जोड़े की लोगों ने पकड़कर मंदिर में शादी करवा दी।

24 October 2026
पटना एयरपोर्ट से हवाई सफर होगा आसान, इस दिन से लागू होगा विंटर शेड्यूल

पटना एयरपोर्ट से हवाई सफर होगा आसान, इस दिन से लागू होगा विंटर शेड्यूल

पटना एयरपोर्ट पर 24 अक्टूबर से विंटर शेड्यूल लागू किया जाएगा।

24 October 2026