चैत्र नवरात्रि की धूम, कलश यात्रा में जय श्रीराम के नारों से गूंजा जपला, हुसैनाबाद में निकाली गई कलशयात्रा

By : News11 Bharat
चैत्र नवरात्रि की धूम, कलश यात्रा में जय श्रीराम के नारों से गूंजा जपला, हुसैनाबाद में निकाली गई कलशयात्रा

विकास कुमार/न्यूज़ 11 भारत 

हुसैनाबाद/डेस्क: हुसैनाबाद : चैत्र नवरात्रि के अवसर पर जपला के श्री महावीर मंदिर प्रबंधन समिति के तत्वावधान में पारंपरिक रामचरित मानस नवाह परायण यज्ञ पांचवें वर्ष के सफल संचालन को लेकर बुधवार को बाजे- गाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई. जो शहर के अंबेडकर, चौक मधुशाला रोड, पुरानी बाजार, रविदास नगर, लंबी गली, गांधी चौक से होते देवरी सोन नदी में जल भरकर वापस जपला महावीर मंदिर पहुंचा. जहां यज्ञ आचार्य लक्ष्मण पांडेय व मंदिर के पुजारी गोपाल पाठक ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सभी श्रद्धालुओं को विधिवत कलश पूजन व जलभरी कराया. 19 मार्च से चैत्र शुक्ल पक्ष के प्रथम को कलश स्थापना कर पूरे नवरात्र मानस पाठ को प्रारंभ किया जायेगा . प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी व उपाध्यक्ष कामाख्या नारायण सिंह के नेतृत्व में आयोजित कलश यात्रा में इनका सहयोग सराहनीय रहा. वहीं नवरात्र की शुरुआत गुरुवार को अयोध्या से आए हुए आचार्य लक्ष्मण पांडेय व गोरखनाथ पांडेय के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण एवं पूरे विधि- विधान से कलश स्थापना कर नवाह यज्ञ को प्रारंभ किया जाएगा. वही गुरुवार से लेकर 26 मार्च तक संध्या 7:00 बजे से राम कथा का आयोजन रात्रि 10:00 बजे तक किया जाएगा.

कलश यात्रा को सफल बनाने में मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के अलावा  नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजय कुमार भारती, नपं उपाध्यक्ष सुनील कुमार चौधरी, पूर्व अध्यक्ष शशि कुमार,रामेश्वर राम, हुसैनाबाद विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी शेर अली,सांसद प्रतिनिधि सुबोध कश्यप, नपं के पूर्व प्रत्याशी मुन्ना कुमार देव, प्रबंधन समिति के कोषाध्यक्ष संजय सोनी, सचिव उत्तम कुमार, सह सचिव राजीव कुमार ठाकुर, दिनेश प्रसाद कश्यप, लोकनाथ केशरी, सुबोध कश्यप, राजेन्द्र पाल, पंकज कुमार, उदयनाथ विश्वकर्मा, कृष्ण मुरारी अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, मिकू ठाकुर, पप्पू सोनी, दीनानाथ सोनी, विनय शर्मा, दिलीप भगत, काशी सोनी, वार्ड पार्षद राजकुमार कश्यप,उमा देवी, आनंद कुमार, शंभू कुमार, डॉ०शिव प्रसाद मेहता,चंदन चंद्रवंशी,श्रवण कुमार, शिवपूजन गुप्ता, शन्नी कुमार, संजय चन्द्रवंशी, विजय कुमार,देवेन्द्र के अलावा शहर के कई व्यवसायी,  बजरंग दल के सभी कार्यकर्तागण व श्रद्धालुओं ने भाग लिया.

यह भी पढ़ें:  खरीफ विपणन मौसम 2025-26 अंतर्गत धान अधिप्राप्ति कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार