गुमला लौट रहे चैनपुर अंचल अधिकारी की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे अधिकारी, स्थिति पूरी तरह सामान्य

By : News11 Bharat
गुमला लौट रहे चैनपुर अंचल अधिकारी की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे अधिकारी, स्थिति पूरी तरह सामान्य

राजन पाण्डेय/न्यूज11  भारत

चैनपुर/डेस्क:  चैनपुर मुख्यालय के अंचल अधिकारी दिनेश कुमार जारी गुमला मुख्यालय लौटने के दौरान सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घटना मरियम टोली के पास उस समय हुई, जब अचानक एक गाय सड़क पर कूद गई, जिससे उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई. जानकारी देते हुए बताया गया कि घटना शाम लगभग छह बजे की है.

बताया जा रहा है कि अंचल अधिकारी दिनेश कुमार जारी अपना शासकीय कार्य समाप्त कर गुमला लौट रहे थे. अचानक सामने आए मवेशी को बचाने के प्रयास में उन्होंने वाहन पर नियंत्रण पाने की कोशिश की, लेकिन तब तक वाहन संतुलन खो बैठा और सड़क किनारे पलट गया.

दुर्घटना के बाद अंचल अधिकारी ने सूझबूझ दिखाते हुए स्वयं सुरक्षित रूप से वाहन से बाहर निकले और मोबाइल फोन के माध्यम से अपने साथ कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को घटना की सूचना दी. सूचना मिलते ही चैनपुर एवं जारी अंचल के कर्मचारी और सहयोगी मौके पर पहुंचे तथा उन्हें सुरक्षित चैनपुर लाया गया.

सूत्रों के अनुसार राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में अंचल अधिकारी को किसी प्रकार की गंभीर चोट नहीं लगी है और उनकी स्थिति पूरी तरह सामान्य बताई जा रही है. बाद में क्षतिग्रस्त वाहन को भी प्रयास कर चैनपुर मुख्यालय तक लाया गया.

यह भी पढ़ें: चैनपुर मे दो बच्चों को पागल कुत्ते ने काटकर किया घायल, सीएचसी में हुआ इलाज

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार