रोहन निषाद/न्यूज़ 11 भारत
चाईबासा/डेस्क: पश्चिमी सिंहभूम जिले में चक्रधरपुर पुलिस ने दो मोटरसाइकिल चोरों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अगस्ती प्रधान और सुसेन प्रधान शामिल हैं, जो सरायकेला खरसवाँ जिले के रहने वाले हैं.पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ अज्ञात व्यक्ति खूँटपानी मेला से मोटरसाइकिल चोरी कर सोनुवा की ओर भाग रहे हैं. सूचना के आधार पर चक्रधरपुर पुलिस ने रामचन्द्रपुर स्थित सोनुवा रोड पर वाहन चेकिंग लगाई और दो मोटरसाइकिल सवारों को रोककर पूछताछ की.पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से दो मोटरसाइकिल बरामद किए गए है. आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने खूँटपानी मेला से मोटरसाइकिल चोरी की थी. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेज दिया .
यह भी पढ़ें: गढ़वा में राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर सुबह-ए-झारखण्ड के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन