चंदनकियारी: लंका पंचायत के खेदाडीह गांव में शराबबंदी को लेकर महिलाओं ने आक्रोश रैली निकाली

By : News11 Bharat
चंदनकियारी: लंका पंचायत के खेदाडीह गांव में शराबबंदी को लेकर महिलाओं ने आक्रोश रैली निकाली

ब्योमकेश मिश्रा/न्यूज़11 भारत

चंदनकियारी /डेस्क:  प्रखंड स्थित लंका पंचायत के खेदाडीह गांव में बरामसिया ओपी पुलिस एवं मुखिया प्रतिनिधि दिलीप महतो के उपस्थिति में महिलाओं ने बुधबार को शराबबंदी को लेकर आक्रोश रैली निकाला. इस दौरान गांव के सैकड़ो महिलाओं व बच्चों ने गांव के कई मोहल्लों में भ्रमण कर शराब बेचने वाले के घर घुस घुसकर शराब की बोतलों व नशा सामग्रियों को खोज निकालकर नष्ट कर दिया. वहीं चेतावनी देते हुए कहा कि आज से शराब ना बेचना है और ना ही किसी को पिलाना है, अन्यथा महिला समूह बड़ी कार्रवाई को बाध्य होगी. रैली के दौरान महिलाओं का रौद्र रूप देख शराब के धंधेबाज घर से भाग गए थे. रैली में महिलाएं लाठी डंडा लेकर घूम घूम कर शराबबंदी की चेतावनी दे रही थी. इस दौरान पंचायत समिति प्रतिनिधि शक्तिपद महतो, मुखिया प्रतिनिधि दिलीप कुमार महतो, उप मुखिया अश्विनी रजवार, वार्ड सदस्य भारती देवी, वार्ड सदस्य भीमपद महतो एंव बरमसिया ओपी के पुलिस जवान मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: सियार के भय से ग्रामीण आतंकित, गांव में घुसकर सियार ने हमला कर तीनों लोगों को घायल किया

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई