चंदवा प्रभारी ने पंचायत प्रतिनिधियों संग की बैठक, अपराध नियंत्रण व सड़क सुरक्षा पर जोर

By : News11 Bharat
चंदवा प्रभारी ने पंचायत प्रतिनिधियों संग की बैठक, अपराध नियंत्रण व सड़क सुरक्षा पर जोर

राहुल कुमार/न्यूज 11भारत 

चंदवा/डेस्क:  मंगलवार की दोपहर स्थानीय थाना परिसर में क्षेत्र की समस्याओं एवं विधि- व्यवस्था को लेकर पुलिस निरीक्षक अशोक कुमार की अध्यक्षता में पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई. बैठक में उप प्रमुख अश्विनी मिश्रा समेत विभिन्न पंचायतों के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य व अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे. बैठक के दौरान पुलिस निरीक्षक अशोक कुमार ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति, अपराध नियंत्रण और जनसहयोग से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने को लेकर विस्तृत चर्चा की. 

उन्होंने बताया कि तीन दिन पूर्व ही उन्होंने चंदवा थाना का प्रभार संभाला है और चोरी, उग्रवाद व अन्य आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना उनकी प्राथमिकता है. उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से अपील की कि वे पुलिस प्रशासन का सहयोग करें तथा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाएं. साथ ही अभिभावकों से कहा कि नाबालिगों को बाइक न दें और बिना हेलमेट व आवश्यक कागजात के वाहन चलाने से बचें. सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए लगातार सख्ती बरती जाएगी. 

बैठक में उप प्रमुख अश्विनी मिश्रा मुखिया, फुलजेन्सिया टोप्पो, संगीता लकड़ा सहित अन्य प्रतिनिधियों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को पुलिस के समक्ष रखा. उन्होंने प्रशासन से अपील की कि जिन मामलों का समाधान स्थानीय स्तर पर संभव है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निष्पादित किया जाए. बैठक में पुलिस-पब्लिक समन्वय को मजबूत करने और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया. बैठक में पंसस नीलम देवी, सुशीला टोप्पो, बल्कु मुंडा, मुखिया जतरू मुंडा, रंजीता एक्का, पुष्पा देवी समेत सितमोहन मुंडा, सरदार सिंह, दुर्गा सिंह व कई अन्य लोग मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: घाघरा के सरहुल उत्सव में आज नहीं बजा डीजे, मांदर की थाप में झूम उठा घाघरा, 220 खोड़ा दलों ने की दमदार प्रस्तुति

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार