चान्हो: आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं ईद व सरहुल - शांति समिति बैठक में बोले डीएसपी

By : News11 Bharat
चान्हो: आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं ईद व सरहुल - शांति समिति बैठक में बोले डीएसपी

न्यूज11  भारत

चान्हो/डेस्क: आगामी ईद  रामनवमी और सरहुल पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर सोमवार 18 मार्च को  चान्हो थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी व विभिन्न समुदायों के लोगों ने भाग लिया. बैठक में तीनो पर्वों को आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव के साथ मनाने की अपील की गई. बैठक को संबोधित करते हुए डीएसपी आर एन चौधरी ने कहा कि चान्हो क्षेत्र हमेशा से आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता के लिए जाना जाता है. ईद और सरहुल जैसे पर्व सभी समुदायों को जोड़ने का काम करते हैं. उन्होंने लोगों से अपील की कि पर्व के दौरान शांति और सद्भाव बनाए रखें तथा किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें. वहीं थाना प्रभारी टिंकू रजक ने कहा कि पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क रहेगी. उन्होंने लोगों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि सभी लोग मिल-जुलकर प्रेम और भाईचारे के साथ पर्व मनाएं, ताकि क्षेत्र में शांति और सद्भाव का माहौल कायम रहे. किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत पुलिस को सूचना देने की बात भी कही.

बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, समाजसेवी, बुद्धिजीवी एवं आम लोगों ने भी प्रशासन को आश्वस्त किया कि क्षेत्र में दोनों पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया जाएगा. कार्यक्रम में मुख्य रूप से अंचल अधिकारी संजीव कुमार जिला परिषद सदस्य आदिल अजीम सांसद प्रतिनिधि मोहम्मद ग्यास समाजसेवी अजीत सिंह मौलाना रफीक अविनाश कुमार के साथ गणमान्य लोग उपस्थित थे

यह भी पढ़ें: मनोहरपुर में सरहुल पूजा महोत्सव 21 मार्च को मनाया जाएगा, शोभायात्रा की तैयारी जोरों पर

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार