मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का भावुक पोस्ट 

&quotआप हमेशा याद आएंगे भैया...&quot मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का भावुक पोस्ट 

मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शोक जताया है.

By : Ark Sahuliyar
&quotआप हमेशा याद आएंगे भैया...&quot मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का भावुक पोस्ट 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शोक जताया है. सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक भावुक पोस्ट करते हुए CM ने कहा कि देर रात अपने बड़े भाई, हमारे प्रिय सुदिव्य कुमार सोनू जी के निधन का दुःखद समाचार मिला. इस खबर को स्वीकार कर पाना मेरे लिए बेहद कठिन है. सोनू भैया का जाना मेरे जीवन में ऐसी रिक्तता छोड़ गया है, जिसे शब्दों में व्यक्त करना संभव नहीं.

मुख्यमंत्री ने कहा कि सोनू भैया मेरे लिए सिर्फ एक वरिष्ठ साथी या राजनीतिक सहकर्मी नहीं थे. वे बड़े भाई की तरह थे - स्नेह देने वाले, मार्गदर्शन करने वाले और हर कठिन समय में मजबूती से साथ खड़े रहने वाले. उनके साथ बिताए पल और उनसे मिली सीख हमेशा मेरे साथ रहेंगी.

झारखंड आंदोलन के दौर से ही वे स्मृति-शेष बाबा दिशोम गुरुजी के साथ पूरी निष्ठा और मजबूती से खड़े रहे. झारखंड मुक्ति मोर्चा के एक समर्पित सिपाही के रूप में उन्होंने अपना पूरा जीवन झारखंड की अस्मिता, अधिकार और स्वाभिमान की लड़ाई को समर्पित किया. झारखंडियत के प्रति उनका समर्पण और उनकी जुझारू भावना हमेशा याद की जाएगी.

हेमंत सोरेन ने कहा कि आज उन्हें याद करते हुए मन बार-बार यही सोचता है कि ज़िंदगी कितनी क्षणभंगुर है. कल तक जो आवाज़ हमारे बीच थी, आज वह सिर्फ स्मृतियों में रह गई है. सोनू भैया, आपका जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है. आपकी कमी हमेशा महसूस होगी. आपके स्नेह, आपके संघर्ष और झारखंड के लिए आपकी प्रतिबद्धता को मैं जीवनभर अपने साथ लेकर चलूंगा. आप हमेशा याद आएंगे भैया....

यह भी पढ़ें- BIG BREAKING: मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन, देर रात आया था हार्ट अटैक 

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की दी बधाई, मरांग बुरु से की उत्तम स्वास्थ्य की कमाना

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की दी बधाई, मरांग बुरु से की उत्तम स्वास्थ्य की कमाना

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं.

गिरिडीह पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी भावभीनी श्रद्धांजलि 

गिरिडीह पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी भावभीनी श्रद्धांजलि 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री Hemant Soren से ऑस्ट्रेलियन काउंसलेट-जनरल Bernard Lynch ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री Hemant Soren से ऑस्ट्रेलियन काउंसलेट-जनरल Bernard Lynch ने की मुलाकात

CM हेमंत सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में भारत के कोलकाता में ऑस्ट्रेलियन काउंसलेट-जनरल बर्नार्ड लिंच (Bernard Lynch) ने मुलाकात की.

CM हेमंत सोरेन की क्रिमिनल रिवीजन याचिका पर हाई कोर्ट में सुनवाई, मामले में दाखिल IA पर हुई बहस, फैसला सुरक्षित 

CM हेमंत सोरेन की क्रिमिनल रिवीजन याचिका पर हाई कोर्ट में सुनवाई, मामले में दाखिल IA पर हुई बहस, फैसला सुरक्षित 

बड़गाईं अंचल के 8.86 एकड़ जमीन घोटाला मामले में सीएम हेमंत सोरेन की क्रिमिनल रिवीजन याचिका पर हाई कोर्ट में सुनवाई हुई.

वन्दे मातरम् को लेकर कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लिखा पत्र

वन्दे मातरम् को लेकर कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लिखा पत्र

प्रदीप यादव ने कहा कि झारखंड में वंदे मातरम् के दो पैरा गाने को ही स्वीकार किया जाए.