मगध कोल परियोजना

कोल इंडिया अध्यक्ष बी साइराम ने सीसीएल मगध कोल परियोजना का किया औचक निरीक्षण

कोयला प्रोडक्शन में बढ़ोतरी, विस्थापित क्षेत्र में विकास में तेजी, और भूमि संबंधित मामलों का निपटारा करने का दिया दिशा निर्देश

By : Ark Sahuliyar
कोल इंडिया अध्यक्ष बी साइराम ने सीसीएल मगध कोल परियोजना का किया औचक निरीक्षण

अजीत कुमार/न्यूज़11 भारत 
लातेहार/डेस्क:
जिला के बालूमाथ मगध संघमित्रा क्षेत्र अंतर्गत संचालित सीसीएल कोल परियोजना मगध का कोल इंडिया अध्यक्ष बी साइराम ने औचक निरीक्षण किया. जहां परियोजना प्राधिकारी एवं महाप्रबंधक द्वारा कोल इंडिया अध्यक्ष बी साईराम एवं सीसीएल सीएमडी नरेंद्र सिंह तेंदुलकर को गुलदस्ता देकर भव्य स्वागत किया गया. इस दौरान राम ने सीसीएल सीएमडी नीलेंदु सिंह सहित कई अधिकारियों के साथ माइंस व्यू पॉइंट से माइंस का जायजा लिया. मौके पर प्रोडक्शन में आई कमी, विस्थापित क्षेत्र की स्थिति के साथ-साथ, खनन के लिए पर्याप्त भूमि की विस्तृत जानकारी महाप्रबंधक एवं परियोजना पदाधिकारी से ली गई. मौके पर बी साइराम ने प्रोडक्शन में आई गिरावट को पूरा करने के लिए दिशा निर्देश दिया एवं विस्थापित क्षेत्र में तेजी से विकास करने और भूमि संबंधी समस्या को भू रैयतों से मिलकर दूर करने का दिशा निर्देश दिया गया. इस दौरान मगध सीसीएल जीएम राजीव सिन्हा, परियोजना पदाधिकारी सुधीर सिन्हा, भीपीआर जेनरल मैनेजर श्रीनिवासन रेड्डी सहित सीसीएल के कई अधिकारी मौजूद थे.