टोरी आरओबी निर्माण में देरी पर कांग्रेस नेता बाबर खान ने उठाई आवाज, उपायुक्त से मुलाकात कर शीघ्र कार्रवाई की मांग

By : News11 Bharat
टोरी आरओबी निर्माण में देरी पर कांग्रेस नेता बाबर खान ने उठाई आवाज, उपायुक्त से मुलाकात कर शीघ्र कार्रवाई की मांग

राहुल कुमार/न्यूज 11भारत 

चंदवा/डेस्क:  टोरी रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण में हो रही लगातार देरी को लेकर कांग्रेस यंग ब्रिगेड के प्रदेश महासचिव बाबर खान ने गुरुवार को उपायुक्त संदीप कुमार से मुलाकात कर गंभीर चिंता जताई. इस दौरान उन्होंने जिले में बढ़ती यातायात समस्या को प्रमुख मुद्दा बताया.

बाबर खान ने कहा कि टोरी में आरओबी नहीं होने के कारण एनएच-99 (रांची–चतरा मुख्य मार्ग) पर रोजाना सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन जाम में फंस जाते हैं. इसका सीधा असर चंदवा प्रखंड की लगभग डेढ़ लाख की आबादी पर पड़ रहा है.

उन्होंने बताया कि रेलवे फाटक पर दिन में कई बार लंबा जाम लगता है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है. कई बार आपातकालीन स्थिति में मरीज समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाते, जिसके कारण जान जाने जैसी घटनाएं भी सामने आई हैं.

कांग्रेस नेता ने यह भी बताया कि आरओबी का शिलान्यास हुए करीब पांच वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है और न ही स्थल पर कोई ठोस प्रगति दिख रही है.

मुलाकात के दौरान बाबर खान ने उपायुक्त से आग्रह किया कि परियोजना में आ रही बाधाओं को जल्द दूर कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाए, ताकि लोगों को जाम और उससे होने वाली समस्याओं से राहत मिल सके.

यह भी पढ़ें: गांडेय: फॉरवर्ड ब्लॉक की शिकायत पर हरकत में विभाग, बाघाडीह पुल में अनियमितता की जांच शुरू

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार