रायबेडा में सीआरपीएफ 134 ने नागरिक कल्याण कार्यक्रम आयोजित किया

By : News11 Bharat
रायबेडा  में सीआरपीएफ 134 ने नागरिक कल्याण कार्यक्रम आयोजित किया

न्यूज11  भारत

मनोहरपुर/डेस्क: सारंडा के जराईकेला थाना अंतर्गत मकंरडा पंचायत के रायबेड़ा में सीआरपीएफ 134 समादेष्टा त्रिलोक नाथ सिंह के आदेशानुसार ग्रामीणों के बीच नागरिक कल्याण कार्यक्रम का आयोजित किया गया.  वहीं कार्यक्रम में मकंरडा, रायबेडा, बड़ा सागजोड़ी एंव छोटा सागजोड़ी के ग्रामीणों मौजूद थे. इस अवसर पर सीआरपीएफ 134 द्वितीय समादेष्टा दीपेंद्र कुमार ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा किसी भी ग्राम एवं क्षेत्र का विकाश शांति एवं सुरक्षित माहौल में ही संभव है इसलिए जो भी आमजन रास्ता भटक गए गए एवं नक्सल गतिविधियों में शामिल है उन्हें राज्य सरकार की आत्मसर्मपण नीति के लाभ के विषय में अवगत कराया जाए ताकि उन्हें मुख्य धारा से जुड़ने हेतु प्रोत्साहित किया जा सके. जिससे कि समाज में विकाश की व्यार वह सकें.

आत्मसर्मपण एवं मुख्यधारा से जुड़ने के लिए अपने नजदीकी सी.आर. पी.एफ के किसी भी कैम्प से संपर्क कर सकते है. 134 बटालियन के.रि.पु.बल सदैव आमजन की सुरक्षा सेवा एवं सहायता के लिए तत्पर है एवं इस प्रकार के कार्यकम को आगे भी निरन्तर किया जाता रहेगा. इस अवसर पर बच्चों को स्कूल बैग, खेलकूद की सामाग्री, वाटर गैलन, तारपोलीन, कम्बल, छाता, चप्पल, साड़ी, वर्तन, कुदाल, गैती, मच्छरदानी, हसुआ एवं अन्य दैनिक उपयोगी सामाग्री का वितरण किया गया. मौके पर सहायक कमांडेंट भानू प्रताप सिंह, मकरंडा वार्ड सदस्य 06 अनीता गुड़िया, वार्ड सदस्य 08 विणा कुमार पान , शिक्षक बीबीयान  लुगुन समेत काफी संख्या में ग्रामीण एवं सीआरपीएफ जवान मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: गांडेय में चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ, मुखिया व पंचायत कर्मियों को दी गई जिम्मेदारियों की जानकारी

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार