स्वर्गीय दिशुम गुरु शिबू सोरेन की स्मृति में चंदवा में होगा दिवा-रात्रि कैनवस क्रिकेट टूर्नामेंट, भाग लेगी की टीम

By : Vaibhaw Vikram
स्वर्गीय दिशुम गुरु शिबू सोरेन की स्मृति में चंदवा में होगा दिवा-रात्रि कैनवस क्रिकेट टूर्नामेंट, भाग लेगी की टीम

राहुल कुमार/न्यूज11 भारत
चंदवा/लातेहार:
झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) लातेहार जिला अध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव ने बुधवार को चंदवा स्थित पथ निर्माण विभाग सभागार में प्रेस वार्ता आयोजित कर स्वर्गीय दिशुम गुरु शिबू सोरेन की स्मृति में दिवा-रात्रि कैनवस क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन की घोषणा की. प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए लाल मोती नाथ शाहदेव ने कहा कि टूर्नामेंट का उद्देश्य युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करना एवं सामाजिक एकता को मजबूत करना है. उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता की शुरुआत 24 मई को भव्य उद्घाटन समारोह के साथ होगी. यह क्रिकेट प्रतियोगिता लगातार 11 दिनों तक चलेगी. 

जिसमें क्षेत्र की कई टीमों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी. आयोजन को भव्य और ऐतिहासिक बनाने की तैयारी की जा रही है. उन्होंने कहा कि दिशुम गुरु शिबू सोरेन ने झारखंड आंदोलन और समाज के हर वर्ग के अधिकारों के लिए संघर्ष किया. उनकी स्मृति में आयोजित यह क्रिकेट टूर्नामेंट युवाओं को प्रेरणा देने का कार्य करेगा.

मौके पर प्रमुख रूप से प्रमुख अश्विनी मिश्रा, मनीष कुमार चांदो, अंकित कुमार, सौरभ श्रीवास्तव, दारा सिंह, रिंकू कुमार, पवन कुमार, आलोक कुमार समेत दर्जनों झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे. प्रेस वार्ता के दौरान आयोजन समिति के सदस्यों ने टूर्नामेंट की रूपरेखा एवं तैयारियों की जानकारी भी साझा की.

बताया गया कि प्रतियोगिता का आयोज कमांडो क्लब के द्वारा किया जाएगा जिसमें में विजेता एवं उपविजेता टीमों को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे. साथ ही खेल प्रेमियों के लिए बेहतर व्यवस्था करने की बात भी कही गई. आयोजन को लेकर क्षेत्र के युवाओं में उत्साह देखा जा रहा है.

यह भी पढ़ें: शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने वाला आरोपी को पुलिस ने किए  गिरफ्तार

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई