नीरज कुमार साव/न्यूज़11 भारत
देवरी/डेस्क: देवरी प्रखंड स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यायल घोसे में प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार बंघु कच्छप, प्रमुख पति अजय राय आदि जन प्रतिनिधियों के उपस्थिति में शुक्रवार को अष्टम वर्ग के एससी, एसटी और ओबीसी छात्र- छात्राओं के बीच सरकार द्वारा उपलब्ध साइकिल वितरण किया गया. इस बाबत प्रखंड कल्याण पदाधिकारी पोद्दार ने बताया कि अष्टम वर्ग में अध्यरतन कुल 43 छात्र छात्राओं को आज साइकिल दिया गया है. मौके पर बी पी ओ श्रद्धा कुमारी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी एसके पोद्दार, जिला परिषद सदस्य सह बीस सूत्री अध्यक्ष विमल कुमार सिंह, उस्मान अंसारी, प्रमुख पति अजय राय, प्रभारी प्रधानाध्यापक राकेश कुमार, विष्णु कुमार, शिक्षक राजेश कुमार कुशवाहा,राजू कुमार,अनीता कीमती ज्ञानदेव कुमार, सहित कई लोग मौजूद थे.
साइकिल का वितरण
देवरी प्रखंड: छात्र- छात्राओं के बीच सरकार द्वारा उपलब्ध साइकिल का वितरण
अष्टम वर्ग के एससी, एसटी और ओबीसी छात्र- छात्राओं के बीच सरकार द्वारा उपलब्ध साइकिल वितरण किया गया
By :
Ark Sahuliyar
•