अवैध अफीम की खेती के विनष्टीकरण व मादक पदार्थों के दुरूपयोग को रोकने के लिए DGP तदाशा मिश्र ने की समीक्षा बैठक

By : Ark Sahuliyar
अवैध अफीम की खेती के विनष्टीकरण व मादक पदार्थों के दुरूपयोग को रोकने के लिए DGP तदाशा मिश्र ने की समीक्षा बैठक

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार से तदाशा मिश्र, महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखण्ड की अध्यक्षता में अवैध अफीम की खेती से प्रभावित जिले राँची, चतरा, पलामू, चाईबासा, हजारीबाग, लातेहार, सरायकेला-खरसावाँ एवं खूँटी के पुलिस अधीक्षकों के साथ वीडियों कॉन्फ्रेंसिग के माध्यम से समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई.

समीक्षा के क्रम में पुलिस महानिदेशक, झारखण्ड द्वारा वर्ष 2025 में किये गये अवैध अफीम की खेती के विनष्टिकरण का आकड़ा, पिछले फसलीय वर्ष 2025-2026 में विनष्टिकरण किये गये भूमि के GR के सत्यापन की स्थिति, विनष्टीकरण के संदर्भ में प्रतिवेदित कांडो की अद्यतन स्थिति, अवैध अफीम की खेती में संलिप्त बड़े तस्करों की पहचान कर की गई कार्रवाई की स्थिति, PIT NDPS Act के प्रस्ताव की स्थिति, अवैध अफीम की खेती के विरूद्ध किये गये प्रयास यथा-जागरूकता अभियान एवं वैकल्पिक खेती हेतु प्रोत्साहित करने के प्रयास की स्थिति एवं जिला स्तरीय NCORD बैठक की विवरणी से संबंधित विस्तृत रूप से चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया.

बैठक के क्रम में अपर पुलिस महानिदेशक (अप०अनु०वि०), झारखण्ड द्वारा अवैध अफीम की खेती की रोकथाम हेतु संबंधित एजेंसी से आपसी समन्वय स्थापित करते हुए संयुक्त रूप से अवैध अफीम की खेती का पता लगा कर आवश्यकतानुसार कानूनी कार्रवाई करने, जप्त अवैध अफीम का नियमानुसार विनिष्टिकरण कराने, अवैध अफीम से संबंधित कांडों में ठोस साक्ष्यों का संकलन कर कांड का निष्पादन त्वरित गति से कराना सुनिश्चित करने, सेटेलाईट इमेज की मदद से यह पता लगाने का प्रयास करेंगे कि कहाँ-कहाँ अफीम की खेती की जा रही है, उसे चिन्हित कर उसके विनिष्टिकरण हेतु वांछित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. साथ ही अफीम की खेती करनेवालों पर कड़ी कानुनी कार्रवाई एवं इस हेतु आम जनों में जागरूकता अभियान चलाने का भी निर्देश दिया गया.

इस बैठक में मनोज कौशिक, अपर पुलिस महानिदेशक (अप०अनु०वि०), झारखण्ड, पुज्य प्रकाश, पुलिस अधीक्षक, अप०अनु०वि०, झारखण्ड भौतिक रूप से एवं वीडियों कॉन्फ्रेंसिग के माध्यम से क्षेत्रीय पुलिस उप-महानिरीक्षक, पलामू/चाईबासा /हजारीबाग एवं जिला राँची, चतरा, पलामू, प० सिंहभूम चाईबासा, हजारीबाग, लातेहार, सरायकेला-खरसावाँ एवं खूँटी के पुलिस अधीक्षक उपस्थित रहे.

ये भी पढ़ें- RBI ने ऑटो-डेबिट नियमों में किया बड़ा बदलाव, डिजिटल पेमेंट के लिए नया ई-मैंडेट फ्रेमवर्क लागू

 

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई