धनबाद: त्योहारों में 700 करोड़ से ज्यादा का कारोबार होने का अनुमान

बीसीसीएल कर्मियों के बोनस का 280 करोड़ रुपया आज से आएगा बाजार में

By : Admin
धनबाद: त्योहारों में 700 करोड़ से ज्यादा का कारोबार होने का अनुमान

अम्बर कलश तिवारी/न्यूज11  भारत

धनबाद/डेस्क:  त्योहार का बाजार सज- धज कर तैयार है. खरीदार आने शुरू हो गए है. बीसीसीएल,टाटा,रेलवे तथा अन्य प्रतिष्ठानों के बोनस का इंतजार है. रेलवे और बीसीसीएल ने बोनस की घोषणा कर दी है. कारोबारियों की माने तो धनबाद के बाजार इस बार त्योहारों  में 700 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार होगा. दुर्गा पूजा से लेकर महापर्व छठ तक खरीदारी का सिलसिला लगातार चलता रहेगा. इसमें बीसीसीएल कर्मियों और रेलकर्मियों को मिलने वाले बोनस का बड़ा योगदान होगा. बीसीसीएल कर्मियों के बोनस के रूप में 280 करोड़ रुपये शुक्रवार से ही बाजार में उतरने लगे हैं. वहीं धनबाद में रहने वाले करीब आठ हजार रेलकर्मियों को लगभग 14 करोड़ रुपये बोनस मिलेगा. यह राशि भी त्योहारी खरीदारी को और बढ़ावा देगी. इसके अलावा अन्य सरकारी और प्राइवेट कंपनियों के बोनस और वेतन का पैसा भी बाजार में खर्च हो रहा है. इससे बाजार की रौनक चरम पर है. 

आभूषण और वाहन में 250 करोड़ का कारोबार

व्यापारियों का अनुमान है कि त्योहारी खरीदारी में सबसे बड़ा हिस्सा आभूषण और वाहन सेक्टर का होगा. खासतौर पर धनतेरस और दीपावली के समय सोना-चांदी और अन्य आभूषणों पर जमकर खर्च होने की उम्मीद है. अनुमान है कि अकेले इस सेगमेंट में लगभग 100 करोड़ रुपये की खरीदारी होगी. इसके अलावा, कार, बाइक और इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री भी रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच सकती है. इसपर 150 करोड़ रुपए खर्च होने की उम्मीद जताई जा रही है.

कपड़ा और फुटवियर पर 100 करोड़ का अनुमान

दुर्गा पूजा के दौरान कपड़ों और फुटवियर की जबरदस्त खरीदारी हो रही है. शहर के मुख्य बाजार बैंक मोड़, हीरापुर, पुराना बाजार, सरायढेला, बरटांड़, मेमको मोड़ समेत झरिया, कमरास, गोविंदपुर, निरसा, चिरकुंडा, बरवाअड्डा, राजगंज  तक ग्राहक नए फैशन व ट्रेंड के कपड़े व जूते-चप्पल की खरीदारी कर रहे हैं. व्यापारियों का अनुमान है कि इस सेगमेंट में करीब 100 करोड़ रुपए से अधिक की बिक्री होगी.

इलेक्ट्रॉनिक्स और गृह सज्जा भी पीछे नहीं

त्योहारी मौसम में इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों और गृह सज्जा के सामानों की बिक्री भी बढ़ेगी. टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, मोबाइल फोन से लेकर होम डेकोरेशन आइटम तक पर ग्राहकों की नजर रहेगी. अनुमान है कि इस श्रेणी में 100 करोड़ रुपये से अधिक की खरीदारी होगी.

मिठाई और अन्य उपभोक्ता वस्तुओं की बढ़ी मांग

दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व पर मिठाई, ड्राई फ्रूट्स और उपभोक्ता वस्तुओं की मांग में इजाफा होगा. त्योहारों पर घर-घर में होने वाली मेहमाननवाजी और उपहार देने की परंपरा से यह कारोबार भी 70 से 80 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है.

बाजार तैयार, व्यापारी उत्साहित

त्योहारी सीजन को देखते हुए व्यापारी वर्ग ने पहले से ही स्टॉक बढ़ा लिया है. विभिन्न कंपनियां भी आकर्षक ऑफर और डिस्काउंट स्कीम के साथ ग्राहकों को लुभाने में जुट गई हैं. चैंबर के पदाधिकारियों का कहना है कि इस बार का कारोबार पिछले वर्ष से 15 से 20 प्रतिशत अधिक होने की उम्मीद है.

सेगमेंटवार अनुमानित कारोबार
 

आभूषण                      - 100 
वाहन                          - 150
कपड़ा व फुटवियर        -  100
इलेक्ट्रॉनिक्स व गृह सज्जा-  100
मिठाई व उपभोक्ता वस्तुएं -  70–80
फर्नीचर, गिफ्ट, बर्तन, पूजा सामग्री आदि -   80-100
कुल कारोबार                   - 600-700

यह भी पढ़ें: बेतला पार्क में सड़क मरम्मती के नाम पर भारी लूट, स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई