झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर के जन्मदिन पर धीरज दुबे ने किया 25वां रक्तदान

By : News11 Bharat
झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर के जन्मदिन पर धीरज दुबे ने किया 25वां रक्तदान

अरुण कुमार यादव/न्यूज11  भारत

गढ़वा/डेस्क:  झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव मिथिलेश कुमार ठाकुर के जन्मदिन के अवसर पर समाजसेवा की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पार्टी के मीडिया पैनलिस्ट सह केंद्रीय सदस्य धीरज दुबे ने सोमवार को सदर अस्पताल रांची में रक्तदान किया. यह उनका अब तक का 25वाँ रक्तदान रहा, जबकि मिथिलेश कुमार ठाकुर के जन्मदिन पर लगातार 10वीं बार रक्तदान कर उन्होंने सेवा-भाव का एक अलग उदाहरण प्रस्तुत किया.रक्तदान के बाद धीरज दुबे ने कहा कि जन्मदिन केवल उत्सव का नहीं बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का दिन होना चाहिए. उन्होंने कहा कि हमारे नेता मिथिलेश कुमार ठाकुर सदैव जनसेवा, जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय मूल्यों की राजनीति की बात करते हैं. उसी सोच से प्रेरित होकर मैं हर वर्ष उनके जन्मदिन पर रक्तदान करता हूँ ताकि किसी जरूरतमंद की जान बच सके.

उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है और इससे किसी प्रकार की कमजोरी नहीं आती, बल्कि शरीर स्वस्थ रहता है. उन्होंने बताया कि अस्पतालों में अक्सर दुर्घटना, प्रसव, ऑपरेशन तथा गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को रक्त की आवश्यकता होती है और समय पर रक्त नहीं मिलने से कई लोगों की जान चली जाती है. ऐसे में युवाओं को आगे आकर नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए. अस्पताल के चिकित्सकों एवं कर्मियों ने भी इस पहल की सराहना की और कहा कि समाज के सक्रिय लोग जब रक्तदान जैसे अभियान से जुड़ते हैं तो आम लोगों में जागरूकता बढ़ती है. कई कार्यकर्ताओं ने मौके पर मौजूद रहकर रक्तदान करने वालों का हौसला बढ़ाया तथा भविष्य में बड़े पैमाने पर रक्तदान शिविर आयोजित करने की बात कही.धीरज दुबे ने बताया कि उनका उद्देश्य केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं बल्कि स्थायी जनजागरण है.

उन्होंने कहा कि वह पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर नियमित रक्तदान करते हैं ताकि आसपास के क्षेत्रों में रक्त की कमी न हो.इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने इसे सामाजिक जिम्मेदारी का प्रेरक कदम बताते हुए कहा कि राजनीतिक कार्यकर्ता यदि सेवा कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाएँ तो समाज में सकारात्मक संदेश जाता है और राजनीति के प्रति भरोसा भी मजबूत होता है.

यह भी पढ़ें: सिंदरी के पूर्व विधायक आनंद महतो के पुत्र डॉ. बुद्धदेव महतो के निधन पर बेरमो विधायक जयमंगल सिंह ने जताया शोक

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार