डीआईजी ने छतरपुर के पुलिस निरीक्षक कार्यालय का किया निरीक्षण, एसडीपीओ कार्यालय में की समीक्षा बैठक

By : News11 Bharat
डीआईजी ने छतरपुर के पुलिस निरीक्षक कार्यालय का किया निरीक्षण, एसडीपीओ कार्यालय में की समीक्षा बैठक

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क: पलामू क्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) श्री किशोर कौशल ने आज पुलिस निरीक्षक कार्यालय, छतरपुर का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने क्षेत्र में विधि-व्यवस्था संधारण की स्थिति का जायजा लिया और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. डीआईजी ने संबंधित पंजी एवं अभिलेखों का अद्यतन करने का भी निर्देश दिया. मौके पर छतरपुर अंचल के पुलिस निरीक्षक द्वारिका राम, महिला थाना प्रभारी मुनी कुमारी, सुशील उरांव, इन्द्रजीत राणा, राहुल कुमार, अनिल कुमार रजक, राजीव कुमार, पीपरा थाना के कुलेश्वर महतो तथा नौडीहा थाना के रोहित चौहान सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे.

इधर डीआईजी ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में समीक्षा बैठक कर विधि-व्यवस्था की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की. उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं के विरुद्ध लैंगिक अपराध एवं पोक्सो एक्ट से संबंधित लंबित मामलों की समीक्षा की और इनके शीघ्र निष्पादन के लिए सख्त निर्देश दिए.

बैठक में हुसैनाबाद के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (आईपीएस) दिव्यांश शुक्ला, हुसैनाबाद थाना प्रभारी चंदन कुमार, हैदर नगर थाना प्रभारी अफजल अंसारी तथा मोहम्मदगंज थाना प्रभारी नारायण सोरेन मौजूद रहें

यह भी पढ़ें: ब्रहमोरिया गांव में हाईवा की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत, विरोध में सड़क जाम

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार