मनी लॉन्ड्रिंग मामले में CM हेमंत सोरेन और जमीन के मूल रैयत राजकुमार पाहन के डिस्चार्ज पिटीशन पर हुई सुनवाई

By : News11 Bharat
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में CM हेमंत सोरेन और जमीन के मूल रैयत राजकुमार पाहन के डिस्चार्ज पिटीशन पर हुई सुनवाई

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
86 एकड़ जमीन फर्जीवाड़ा से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और जमीन के मूल रैयत राजकुमार पाहन के डिस्चार्ज पिटीशन पर पीएमएलए की विशेष कोर्ट में सुनवाई हुई. हेमंत सोरेन की याचिका पर ईडी की ओर से आंशिक बहस की गई. सीएम हेमंत सोरेन की याचिका पर अगली सुनवाई 2 जून को होगी और वहीं राजकुमार पाहन की याचिका पर अगली सुनवाई 2 मई को होगी. 

हेमंत सोरेन की ओर से अदालत में बहस पूरी हो चुकी हैं. ईडी की ओर से की जा रही बहस पूरी होने के बाद कोर्ट अपना फैसला सुनाएगा. मामले में आरोपियों पर आरोप गठित होना हैं. इससे पूर्व खुद को निर्दोष बताते हुए 5 दिसंबर 2025 को याचिका दाखिल कर हेमंत सोरेन ने आरोप मुक्त करने की गुहार लगाई हैं. 

मामले में ED ने कई बार छापेमारी की थी. जांच एजेंसी ने कई लोगों को समन जारी कर ED दफ्तर पूछताछ के लिए बुलाया था. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत करीब डेढ़ दर्जन लोगों के खिलाफ ED ने जांच करते हुए चार्जशीट दाखिल की हैं. मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत कई जमीन कारोबारी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था. 31 जनवरी 2024 को ED ने पूछताछ के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया था. उन्हें 28 जून 2024 को झारखंड हाईकोर्ट से जमानत मिली हैं. मामले में ED ने डेढ़ दर्जन आरोपियों  को चार्जशीटेड आरोपी बनाया हैं. 

यह भी पढ़े: चंद रुपयों के लिए जिंदगी से सौदा! एयर एंबुलेंस के नाम पर लिए 8 लाख रूपए, समय पर ना पहुंचा विमान.. मरीज की मौत
 

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई