रामगढ़ में अवैध रूप से संचालित माही अल्ट्रासाउंड सेंटर को जिला प्रशासन टीम ने किया सील

ब्लॉक रोड पर अवैध रूप से चल रहा था सेंटर

By : Pramod Kumar
रामगढ़ में अवैध रूप से संचालित माही अल्ट्रासाउंड सेंटर को जिला प्रशासन टीम ने किया सील

धनंजय कुमार सिंह/न्यूज11  भारत

जामा/डेस्क:  रामगढ़ बाजार ब्लाक रोड पर संचालित माही अल्ट्रासाउंड सेंटर को जिला प्रशासन की टीम ने जांच के बाद सील कर दिया. अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालक के मौके पर मौजूद नहीं रहने के कारण जांच टीम कोई कागजात नहीं देख पाई. जांच टीम में शामिल समाहर्ता गौतम कुमार मोदी, सिविल सर्जन डॉ कमलेश्वर प्रसाद, रामगढ़ के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रामप्रसाद शामिल थे. समाहर्ता गौतम मोदी ने बताया कि उपायुक्त दुमका को सूचना मिली थी कि रामगढ़ बाजार के ब्लाक रोड पर अवैध रूप से अल्ट्रासाउंड सेंटर का संचालन हो रहा है. उपायुक्त दुमका ने टीम गठन कर उक्त अल्ट्रासाउंड सेंटर की जांच करने का आदेश दिया था. टीम द्वारा अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील करने के बाद कार्रवाई के लिए रामगढ़ थाना को लिखित सूचना दे दी गई है.

यह भी पढ़ें: बोकारो उपायुक्त ने गोड़ाबालीडीह पीड़ित परिवार से की भेंट, परिवार का दर्द किया साझा

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई