न्यूज11 भारत
बालूमाथ/डेस्क: प्रखंड मुख्यालय स्थित साहू पेट्रोल पंप के समीप गैरेज के पास करंट की चपेट में आने से एक 24 वर्षीय युवक सुरेश यादव पिता हेमंत यादव ग्राम रहिया चेडरा प्रखंड बारियातू जिला लातेहार का मौत हो गई है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि युवक खुद के गाड़ी का ड्राइविंग करता था गाड़ी में तकनीकी खराबी के कारण वह बालूमाथ मुरपा रोड स्थित साहू पेट्रोल पंप के पास किसी निजी गैराज में वाहन बनवा रहा था .वाहन का डाला उठाने से उसका कॉर्नर बिजली के तार में सट गया जिससे पूरा गाड़ी में करंट प्रवाहित हो गई और उसका चपेट में युवक आ गया.जिससे वह वहीं झुलस कर गिर गया. मौके पर आनन-फानन में आस पास के लोगो द्वारा बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य लाया गया है जहां डॉक्टर दयानंद प्रसाद ने गहन जांच उपरांत युवक को मृत् घोषित कर दिया गया. इस घटना की जानकारी स्थानी पुलिस को मिलते ही मामले की जांच पड़ताल कर रही है और शव का अंतः परीक्षण के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दी है.इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी है वहीं परिजन का रो रो कर बुरा हाल है.
करंट की चपेट में आने से ड्राइवर की मौत
करंट की चपेट में आने से ड्राइवर की मौत, गैरेज में वाहन बनाने के दौरान घटी यह घटना, जांच में जुटी स्थानीय पुलिस
प्रखंड मुख्यालय स्थित साहू पेट्रोल पंप के समीप गैरेज के पास करंट की चपेट में आने से एक 24 वर्षीय युवक सुरेश यादव पिता हेमंत यादव ग्राम रहिया चेडरा प्रखंड बारियातू जिला लातेहार का मौत हो गई है.
By :
Ark Sahuliyar
•