जीर्णोद्धार

पलामू सांसद विष्णु दयाल राम जी के निरंतर प्रयासों से शाहपुर–गढ़वा सड़क के जीर्णोद्धार व उन्नयन का कार्य जल्द होगा शुरू

शाहपुर चौक से गढ़वा सीमा तक 17.44 किमी जर्जर हिस्से का होगा कायाकल्प, 13.71 करोड़ रुपये स्वीकृत

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
पलामू सांसद विष्णु दयाल राम जी के निरंतर प्रयासों से शाहपुर–गढ़वा सड़क के जीर्णोद्धार व उन्नयन का कार्य जल्द होगा शुरू

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:  पलामू संसदीय क्षेत्र के निवासियों के लिए सुगम और सुरक्षित आवागमन की दिशा में एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है. पलामू सांसद विष्णु दयाल राम जी के निरंतर प्रयासों से शाहपुर–गढ़वा सड़क के पलामू जिला अंतर्गत आने वाले जर्जर हिस्से के सुधार एवं उन्नयन कार्य को प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है. गढ़वा जिला सीमा से शाहपुर चौक तक कुल 17.44 किलोमीटर (चैनज 13.00 किमी से 30.44 किमी तक) लंबी सड़क के जीर्णोद्धार के लिए पथ निर्माण विभाग द्वारा 13 करोड़ 71 लाख 10 हजार 600 रुपये मंजूर किए गए हैं.

यह सुधार कार्य राइडिंग क्वालिटी इम्प्रूवमेंट प्रोग्राम (IRQP) के तहत संपन्न कराया जाएगा. उल्लेखनीय है कि इस सड़क का गढ़वा जिला सीमा में पड़ने वाला लगभग 13 किलोमीटर का हिस्सा पहले ही बनकर तैयार हो चुका है, जबकि पलामू क्षेत्र का हिस्सा लंबे समय से जर्जर स्थिति में था.

स्थानीय सांसद विष्णु दयाल राम द्वारा पथ निर्माण विभाग के सचिव सुनील कुमार से पत्राचार और व्यक्तिगत मुलाकात के बाद इस योजना को मंजूरी दी गई है. विभाग की ओर से निविदा (टेंडर) प्रकाशित कर दी गई है. निविदा निष्पादन की प्रक्रिया पूरी होते ही धरातल पर निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा. इस सड़क के बनने से पलामू, गढ़वा एवं आसपास के क्षेत्रों के बीच यातायात सुगम, सुरक्षित और तीव्र हो सकेगा.

यह भी पढ़ें: BJP ने उत्तर प्रदेश चुनाव की शुरू कर दी तैयारी, 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले विनोद तावड़े को बनाया प्रदेश का प्रभारी

संबंधित सामग्री

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार