राजेश कुमार/न्यूज 11भारत
बोकारो थर्मल बेरमो/डेस्क: डीवीसी ईडीसीएल बोकारो थर्मल शाखा प्रतिनिधियों ने शुक्रवार को बोकारो थर्मल प्लांट के महाप्रबंधक ( एच आर) एए कुजूर से मुलाकात कर समस्याओं से अवगत कराया साथ ही शॉल ओढाकर एवं गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया. मुलाकात में महा प्रबंधक ए.ए कुजूर ने ईडीसीएल बोकारो थर्मल शाखा के सदस्यों को अस्वस्थ किया कि बीटीपीस प्लांट को सुचारू चलने में प्रबंधन को सहयोग करे. प्रबंधन ईडीसीएल के हर संवैधानिक मांग को पूरा करेगा. इस अवसर डीवीसी ईडीसीएल बीटीपीस के सचिव रमेश कुमार , सहायक सचिव राहुल देव कश्यप, कार्यकारी अध्यक्ष धुर्वा मांझी, उप कोषाध्यक्ष संजय कुमार, कार्यकारी पदाधिकारी प्रबंधक तनिषा शिल्वी, प्रबंधक अंजू बोईपोई , रामलाल पासवान, अमृत कच्छप, विनय कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे.
यह भी पढ़ें: पूर्व विधायक गौर हरिजन का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर, दामोदर नदी के बिरसा पुल के पास हुआ अंतिम संस्कार