परीक्षा बनाम जश्न: शोरूम उद्घाटन का डीजे बना छात्रों की परेशानी का सबब

By : News11 Bharat
परीक्षा बनाम जश्न: शोरूम उद्घाटन का डीजे बना छात्रों की परेशानी का सबब

पंकज कुमार/न्यूज11  भारत

घाघरा/डेस्क:  घाघरा प्रखंड मुख्यालय स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय के ठीक सामने एक ओर जहां नए मोटरसाइकिल शोरूम के उद्घाटन की खुशियां मनाई जा रही थीं, वहीं दूसरी ओर इंटरमीडिएट परीक्षा दे रहे छात्रों की एकाग्रता भंग होती रही. मामला देव इंटरप्राइजेज नामक मोटरसाइकिल शोरूम के उद्घाटन का है, जिसे मुखिया कॉम्प्लेक्स में रुकी निवासी देव उरांव द्वारा खोला गया. उद्घाटन के अवसर पर परिसर में लाउडस्पीकर और डीजे के साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया.

उसी समय विद्यालय के अंदर इंटरमीडिएट के छात्रों की राजनीति विज्ञान की परीक्षा चल रही थी. तेज आवाज में बज रहे गानों और लगातार हो रही उद्घोषणाओं के कारण परीक्षार्थियों को प्रश्नों पर ध्यान केंद्रित करने में काफी कठिनाई हुई. कई छात्र परीक्षा के दौरान असहज और परेशान नजर आए.

बताया जाता है कि परीक्षा केंद्र के इतने करीब तेज ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग नियमों के विरुद्ध है, क्योंकि परीक्षा अवधि में आसपास शांति बनाए रखना अनिवार्य होता है. हालांकि बाद में प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद लाउडस्पीकर की आवाज कम कराई गई, लेकिन तब तक परीक्षार्थियों को काफी असुविधा झेलनी पड़ चुकी थी. स्थानीय लोगों ने इसे प्रशासनिक लापरवाही बताते हुए कहा कि परीक्षा केंद्र के ठीक सामने कार्यक्रम की अनुमति देना गंभीर सवाल खड़े करता है.

यह भी पढ़ें: लुटेरी दुल्हन शादी के 5 दिन बाद गहने व नगदी लेकर हुई फरार! पर बन नहीं पायी, प्रेमी के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार