धमाका

रांची के कोकर चौक के पास धमाका, टूटे दुकान और घरों के शीशे 

रांची के कोकर चौक के पास धमाके की आवाज़ से अफरा तफरी मच गयी. धमाके की वजह से आसपास के दुकान और घरों के शीशे टूट गए.

By : Ark Sahuliyar
रांची के कोकर चौक के पास धमाका, टूटे दुकान और घरों के शीशे 

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
रांची के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोकर बाजार स्थित डायमंड पेट्रोल पंप में अचानक जोरदार धमाका हो गया. धमाका पेट्रोल पंप के केबिन में हुआ, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. धमाके की आवाज आसपास के इलाकों में भी सुनाई दी.

धमाके के कारण पेट्रोल पंप का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. इसके अलावा बाथरूम, इलेक्ट्रॉनिक रूम और बैक ऑफिस को भी नुकसान पहुंचा है. धमाका इतना जोरदार था कि आसपास स्थित दुकानों और घरों के शीशे भी टूट गए.

घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि पेट्रोल पंप के केबिन में आखिर किस वजह से धमाका हुआ. फिलहाल धमाके के कारणों की स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है. पुलिस घटनास्थल की जांच के साथ ही पूरे मामले की पड़ताल कर रही है. 

संबंधित सामग्री

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

मुस्लिम समुदाय और बीजेपी के बीच व्याप्त दूरी को कम करने पर करेंगे काम : ताजदार आलम

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रांची को राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ का पुरस्कार

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रांची को राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ का पुरस्कार

सम्मेलन का उद्घाटन 14 सितंबर को हिन्दी दिवस के अवसर पर गृह एवं सहकारिता मंत्री, अमित शाह के द्वारा किया गया.

ACB की लंबित प्रारंभिक जांच पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, स्वतः संज्ञान से दर्ज जनहित याचिका पर सुनवाई

ACB की लंबित प्रारंभिक जांच पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, स्वतः संज्ञान से दर्ज जनहित याचिका पर सुनवाई

प्रारंभिक जांच किसी भी हाल में 3 महीने में पूरी होनी चाहिए: हाई कोर्ट 

रांची RSS कार्यालय बम धमाका मामला: लोहरदगा में ED की दस्तक, आरोपी के घर करीब पांच घंटे चली छापेमारी

रांची RSS कार्यालय बम धमाका मामला: लोहरदगा में ED की दस्तक, आरोपी के घर करीब पांच घंटे चली छापेमारी

रांची स्थित RSS कार्यालय में हुए बम धमाके के मामले को लेकर लोहरदगा में एक बार फिर केंद्रीय जांच एजेंसियों की गतिविधि देखने को मिली.

26 सितंबर को होने वाले लोकभवन घेराव कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस ने कल बुलाई बैठक, केशव महतो कमलेश करेंगे अध्यक्षता 

26 सितंबर को होने वाले लोकभवन घेराव कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस ने कल बुलाई बैठक, केशव महतो कमलेश करेंगे अध्यक्षता 

26 सितंबर को होने वाले लोकभवन घेराव कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस ने कल बैठक बुलाई है. कांग्रेस भवन में दिन के साढ़े 11 बजे से यह बैठक होगी.