रांची में होटल कारोबारी से गैंगस्टर राहुल सिंह के नाम पर 2 करोड़ की रंगदारी की मांग, व्हाट्सएप कॉल से मिली धमकी

By : Ark Sahuliyar
रांची में होटल कारोबारी से गैंगस्टर राहुल सिंह के नाम पर 2 करोड़ की रंगदारी की मांग, व्हाट्सएप कॉल से मिली धमकी

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
रांची के रातु थाना क्षेत्र में एक होटल कारोबारी से रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है. आरोप है कि व्हाट्सएप कॉल के जरिए 2 करोड़ रुपये की मांग की गई और रकम नहीं देने पर गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी दी गई. मामले में कारोबारी मुकेश कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराई है. उन्होंने पुलिस को बताया कि कॉल करने वाले ने खुद को गैंगस्टर राहुल सिंह से जुड़ा बताते हुए पैसे की मांग की. शिकायत के मुताबिक, रंगदारी नहीं देने पर AK-47 और बम से हमला करने की धमकी दी गई. इसके अलावा कारोबारी के मोबाइल पर व्हाट्सएप मैसेज भेजकर भी डराने की कोशिश की गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और कॉल व मैसेज के स्रोत का पता लगाने की कोशिश की जा रही है. 

ये भी पढ़ें- एयरपोर्ट के लिए घमासान : सांसद के आरोप को विधायक अरूप ने किया खारिज, केंद्र पर फोड़ा ठीकरा

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई