FIR दर्ज 

टाइगर मोबाइल के जवान के साथ मारपीट को लेकर हिंदपीढ़ी थाना में FIR दर्ज 

टाइगर मोबाइल के जवान के साथ मारपीट मामले में जवान मो आरिफ के बयान के आधार पर हिंदपीढ़ी थाना में मामला दर्ज किया गया है.

By : Ark Sahuliyar
टाइगर मोबाइल के जवान के साथ मारपीट को लेकर हिंदपीढ़ी थाना में FIR दर्ज 

न्यूज11 भारत 
रांची/डेस्क:
टाइगर मोबाइल के जवान के साथ मारपीट मामले में जवान मो आरिफ के बयान के आधार पर हिंदपीढ़ी थाना में मामला दर्ज किया गया है. निजाम नगर के रहने वाले चार नामजद आरोपियों के साथ अज्ञात पर मामला दर्ज हुआ. प्राथमिकी में मो. इमरान, मो. तबरेज, मेराज और मो. नईम सहित  3-4 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. हमलावरों के खिलाफ हत्या के प्रयास, सरकारी कार्य में बाधा डालने और हथियार छीनने की गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. बता दें कि सक्रिय ड्रग माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई के दौरान हंगामा हुआ था. 

यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से गणेश पूजा रांची महानगर जिला महासमिति के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात