गांडेय में मनरेगा आम बागवानी में लगी आग, दो लाभुकों के सभी पौधे नष्ट.

By : News11 Bharat
गांडेय में मनरेगा आम बागवानी में लगी आग, दो लाभुकों के सभी पौधे नष्ट.

भरत मंडल/न्यूज 11 भारत 

गांडेय/डेस्क: गांडेय प्रखंड के दासडीह पंचायत अंतर्गत देवनडीह गांव में सोमवार की रात मनरेगा योजना के तहत लगाए गए आम बागवानी में अचानक आग लग गई. इस अगलगी की घटना में लाभुक दीपक राय और अमित राय के बागवानी में लगे सभी पौधे झुलसकर नष्ट हो गए.

बताया जाता है कि सोमवार की शाम करीब 7 बजे बागवानी के पास अचानक आग भड़क उठी. आग की लपटें और धुआं देख लाभुकों के साथ स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया. हालांकि रात होने के कारण आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका.

मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे तक भी बागवानी क्षेत्र में जगह-जगह आग सुलगती रही और धुआं उठता रहा. इस घटना से दोनों लाभुकों को भारी नुकसान हुआ है.

मंगलवार को पीड़ित दीपक राय और अमित राय ने गांडेय बीडीओ निशार अंजुम को आवेदन देकर उचित मुआवजा की मांग की है. आवेदन में उन्होंने आशंका जताई है कि यह आग असामाजिक तत्वों द्वारा लगाई गई हो सकती है.

यह भी पढ़ें: बीआईटी मेसरा मैं IDE Bootcamp का दूसरे दिन स्टार्टअप इंडियाज के विश्लेषण के साथ हुआ पूरा

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार