अरुण कुमार यादव/न्यूज11 भारत
गढ़वा/डेस्क: गढ़वा जिले मे डीसी के दाल-भात केंद्र के निरीक्षण के बाद आपस मे भीड़ गए भाजपा और कांग्रेस के नेता खूब हुई कहा सुनी एक दूसरे को देख लेने तक की दे रहे है धमकी. एक तरफ कांग्रेस तो दूसरी तरफ भाजपा दोनों एक दूसरे के पोल खोल रहे थे भाजपा नेता कांग्रेसियो को छुट् भैया नेता कह रहे थे तो कांग्रेस नेताओं ने भी भाजपा नेता के भेंडर वाले मुद्दे पर घेर रहे थे दोनों ओर से खूब बहसा बहसी हुई तमाशबीन बने जनता पिट रही थी तालियां. कुछ दिन पहले भी महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रमा खलको भी इसी मुद्दे पर गढ़वा भ्रमण मे आई थी की यंहा आँगनबाड़ी बंद होने के बावजूद भी पैसे की अवैध निकासी हो रही है. दरसल गढ़वा डीसी को रंका प्रखंड कार्यालय के दाल भात केंद्र पर बंद रहने की शिकायत मिली थी केंद्र बंद रहने के बावजूद यंहा से अवैध निकासी हो रही थी इसी केंद्र सहित अन्य योजनाओं का निरिक्षण करने डीसी गढ़वा आज रंका प्रखंड पहुँचे थे डीसी के पहुंचने की खबर मिलने के बाद आज केंद्र खुला पाया गया जिसके बाद डीसी ने कहा की शिकायत मिली थी की केंद्र बंद रहता है अनुमंडल पदाधिकारी ने भी इसकी जाँच कर अनिमियता की बात कही थी पुनः इसकी जाँच का निर्देश दिया गया है सही नहीं पाया गया तो कार्यवाई की जाएगी.
यह भी पढ़ें: सहरसा में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत, महिला समेत चार घायल