न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड कैडर के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और पूर्व मुख्य सचिव सुखदेव सिंह को बिजली क्षेत्र की प्रमुख कंपनी पीटीसी इंडिया (पावर ट्रेडिंग कॉर्पोरेशन) का गैर-कार्यकारी चेयरमेन नियुक्त किया गया हैं. कंपनी की ओर से उनकी नियुक्ति की आधिकारिक घोषणा कर दी गई हैं. सुखदेव सिंह अपने प्रशासनिक अनुभव और नीति निर्माण में गहरी समझ के लिए जाने जाते हैं. झारखंड में मुख्य सचिव के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने राज्य प्रशासन और विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में अहम भूमिका निभाई थी. अब उनकी यह जिम्मेदारी बिजली व्यापार क्षेत्र में रणनीतिक नेतृत्व को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही हैं.
क्या है काम?
कंपनी ने बताया कि नए संगठनात्मक ढांचे में पहली नियुक्ति: पीटीसी इंडिया के निदेशक मंडल ने इसी साल फरवरी में नेतृत्व की संरचना में बड़ा बदलाव किया था. इसके तहत चेयरमैन और प्रबंध निदेशक के पद को दो हिस्सों में बांट दिया गया था. इसी नए ढांचे के तहत सुखदेव सिंह को गैर-कार्यकारी चेयरमैन की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं.