वीरेन्द्र शर्मा/न्यूज़ 11 भारत
बरही/डेस्क: झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह के सड़क हादसे में असामयिक निधन पर शोक की लहर है. बरही के पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला यादव ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है.
पूर्व विधायक ने कहा कि तृषा सिंह के निधन की खबर अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है. कम उम्र में किसी अपने को खो देना परिवार के लिए बेहद पीड़ादायक होता है. यह परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है.
उमाशंकर अकेला यादव ने कहा, तृषा सिंह के असामयिक निधन की खबर से मैं मर्माहत हूं. यह बेहद दुखद घटना है. मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं. दुख की इस घड़ी में मैं और मेरे शुभचिंतक मंत्री जी के परिवार के साथ खड़े हैं.
उन्होंने मंत्री दीपिका पांडेय एवं उनके पूरे परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की.
यह भी पढ़ें: फूल बसिया रेलवे साइडिंग सीसीएल रोड को विस्थापित ग्रामीणों ने किया जाम, घंटों कोयला परिवहन कार्य रहा बाधित