पिपरवार में बच्चा चोरी के आरोप में युवक की पिटाई के बाद हुई मौत के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

By : News11 Bharat
पिपरवार में बच्चा चोरी के आरोप में युवक की पिटाई के बाद हुई मौत के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

मुमताज अहमद/न्यूज11  भारत 

खलारी/डेस्क: पिपरवार थाना क्षेत्र के चिरैयांटांड़ मे 15 फरवरी की शाम बच्चा चोरी के आरोप में भीड़ के द्वारा एक युवक की गई पिटाई के दौरान युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई.इस घटना के बाद पिपरवार थाना में कांड संख्या 09/26 के तहत मामला दर्ज किया गया था.भीड़ के द्वारा युवक की पिटाई होने से युवक गंभीर रूप से घायल था,जिसके बाद रांची के रिम्स अस्पताल में युवक की मौत हो गई.घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक पिपरवार थाना अंतर्गत चिरैयांटांड़ गांव ने 15 फरवरी की शाम एक व्यक्ति को भीड के द्वारा बच्चा चोर समझकर पकडा गया था,तथा उसके साथ मारपीट किया गया था.

मारपीट के बाद ईलाज के क्रम मे उसकी मौत हो गई.मृतक युवक की पहचान 40 वर्षीय रामबली रजवार पिता  रामेश्वर रजवार ग्राम बरवाटोली,थाना रामगढ के रुप मे की गई है.इस पूरे मामले पर मृतक के भाई ने बताया कि उसकी मानसिक स्थिति कुछ समय से ठीक नही था और वह ईलाज कराने मैक्लुस्कीगंज पहुंचा,जहां से भटक कर पिपरवार के चिरैयांटांड़ पहुंच गया.घटना के बाद पिपरवार थाना मे कांड संख्या 09/26,धारा 191(2)/191(3)/190/109/132/103(2) बी0एन0एस0 दर्ज किया गया.घटना के बाद पुलिस अधीक्षक चतरा सुमित कुमार अग्रवाल के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी टंडवा के नेतृत्व मे एक छापामारी दल का गठन किया गया.छापामारी दल के द्वारा वायरल हुए वीडियो फुटेज के आधार पर अभियुक्तो की पहचान कर त्वरित कारवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर चार अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया.

गिरफ्तार किये गये आरोपियों में प्रयाग महतो,पिता स्व. बालदेव महतो,महेन्द्र महतो उर्फ तरुण महतो,पिता सोमर महतो,सुरेन्द्र महतो,पिता लाला महतो और बसंत मुंडा,पिता धनेश्वर मुंडा सभी साकिन किचटो,थाना पिपरवार जिला चतरा का निवासी है.इस संबंध में पिपरवार थाना प्रभारी अभय कुमार ने बताया कि घटना के बाद वायरल हुए वीडियो के आधार पर अभियुक्तों की पहचान की जा रही है.उन्होंने बताया कि भीड़ में शामिल अन्य आरोपियों की भी पहचान कर जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा.थाना प्रभारी ने क्षेत्र के सभी लोगों से किसी भी प्रकार के अफवाह पर ध्यान नहीं देने एवं संदिग्ध लोगों के नजर आने पर पुलिस को सूचना देने की अपील की है.साथ ही उन्होंने थाना क्षेत्र के सभी लोगों से कानून को हाथ में नहीं लेने की भी अपील की है.छापामारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी टंडवा प्रभात रंजन बरवार,इंस्पेक्टर,उत्तम कुमार तिवारी,थाना प्रभारी अभय कुमार,अवर निरीक्षक अभिमन्यु कुमार सहित पिपरवार थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

यह भी पढ़ें: चान्हो के सिलागांई में अमर शहीद वीर बुधु भगत का 234वां जयंती समारोह सह विकास मेला आयोजित

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार