गांडेय में चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ, मुखिया व पंचायत कर्मियों को दी गई जिम्मेदारियों की जानकारी

By : News11 Bharat
गांडेय में चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ, मुखिया व पंचायत कर्मियों को दी गई जिम्मेदारियों की जानकारी

भरत मंडल/न्यूज 11 भारत 

गांडेय/डेस्क: गांडेय प्रखंड परिसर स्थित सभाकक्ष में मंगलवार को झारखंड सरकार के पंचायती राज विभाग के तत्वाधान में संशोधित राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत इंटेको टेक्निकल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. प्रशिक्षण शिविर में प्रखंड के सभी पंचायतों के मुखिया, पंचायत सचिव एवं पंचायत सहायकों ने भाग लिया.

कार्यक्रम का शुभारंभ गांडेय बीडीओ निशात अंजुम ने किया. इस अवसर पर संस्था के सदस्यों ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया. प्रशिक्षण को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए प्रतिभागियों को दो बैचों में विभाजित किया गया.

प्रशिक्षण दे रहे मास्टर ट्रेनरों धर्मेन्द्र कुमार वर्मा, रागिनी सिन्हा, किरण कुमारी एवं मो. गुलजार खान ने उपस्थित प्रतिनिधियों को पंचायत की संरचना, कार्यप्रणाली, बनावट एवं मौलिक अधिकारों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को पारदर्शिता के साथ योग्य लाभुकों तक पहुंचाना है.

मास्टर ट्रेनरों ने कहा कि पंचायत सहायकों की भूमिका इस दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण है. वे सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सेतु का कार्य करेंगे. इसके साथ ही मुखिया, पंचायत सचिव एवं पंचायत सहायकों की कार्य प्रणाली पर भी विस्तार से चर्चा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.

कार्यक्रम में गांडेय प्रखंड के सभी पंचायतों के जनप्रतिनिधि एवं कर्मी उपस्थित रहे.

यह भी पढ़ें: भरनो में सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, चला सघन जांच अभियान, 62 हजार का जुर्माना वसूला गया

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार