गांडेय और अहिल्यापुर पुलिस ने चलाया संयुक्त वाहन जांच अभियान, सुरक्षा नियमों के पालन की दी नसीहत

By : News11 Bharat
गांडेय और अहिल्यापुर पुलिस ने चलाया संयुक्त वाहन जांच अभियान, सुरक्षा नियमों के पालन की दी नसीहत

भरत मंडल/न्यूज 11 भारत 

गांडेय/डेस्क: वरीय पुलिस पदाधिकारियों के निर्देश पर शुक्रवार की शाम गांडेय और अहिल्यापुर पुलिस ने थाना के समक्ष सघन वाहन जांच अभियान चलाया. इस दौरान सड़क से गुजरने वाले दोपहिया और चार पहिया वाहनों को रोककर उनकी डिक्की और दस्तावेजों की गहन जांच की गई.

जांच के दौरान पुलिस अधिकारियों ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को कड़ी हिदायत दी. दो पहिया वाहन चालकों को अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने और चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाकर गाड़ी चलाने का निर्देश दिया गया. पुलिस ने वाहन चालकों को समझाते हुए कहा कि सुरक्षा नियमों का पालन करना न केवल कानूनी रूप से जरूरी है, बल्कि यह उनकी अपनी जान की सुरक्षा के लिए भी आवश्यक है.

इस अभियान का नेतृत्व मुख्य रूप से गांडेय थाना प्रभारी आनंद प्रकाश सिंह और अहिल्यापुर थाना प्रभारी गुलाम गौस हुस्सामी कर रहे थे. अभियान के दौरान दोनों थानों के जवान और पुलिस बल के सदस्य मुस्तैद रहे. इस अचानक हुई कार्रवाई से वाहन चालकों के बीच हड़कंप की स्थिति देखी गई

यह भी पढ़ें: भंडरा स्वास्थ्य मेले में सांसद ने दी अंधविश्वास छोड़ने की नसीहत, 877 ग्रामीणों ने कराई मुफ़्त जांच

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई