अरुण कुमार यादव/न्यूज़11 भारत
गढ़वा/डेस्क: 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गढ़वा शहर के टाउन हॉल मैदान में मुख्य समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में उपायुक्त के पहुंचते ही उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इसके बाद 9 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और राष्ट्रगान के साथ समारोह का शुभारंभ हुआ. उपायुक्त और एसपी ने संयुक्त रूप से परेड का निरीक्षण किया.
स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में जिले के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. ध्वजारोहण के बाद उपायुक्त पीएन मिश्रा ने समारोह को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता सेनानियों और देश के वीर शहीदों को नमन किया. उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत काल में गढ़वा के ऐतिहासिक टाउन हॉल मैदान में स्वतंत्रता दिवस मनाना गौरव की बात है.
उपायुक्त ने कहा कि सरकार के प्रयासों से विकास के क्षेत्र में गढ़वा जिला लगातार आगे बढ़ रहा है. जिले की महिलाओं को मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का लाभ दिया जा रहा है, जबकि जरूरतमंद लोगों के लिए कई अन्य पेंशन योजनाएं भी संचालित हैं. उन्होंने कहा कि सड़क और बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में भी गढ़वा में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं.
इसे भी पढ़ें: गुमला में शान से लहराया तिरंगा, उपायुक्त ने किया ध्वजारोहण