रोहन निषाद/न्यूज़11 भारत
चाईबासा/डेस्क: चाईबासा-जगन्नाथपुर मुख्य मार्ग पर टुटूगुटू गांव के पास मंगलवार को घरेलू गैस सिलेंडर से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक चालक सामने से आ रही मोटरसाइकिल को बचाने के चक्कर में संतुलन खो बैठा और वाहन सड़क किनारे पलट गया. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.इसी दौरान रास्ते से गुजर रहे जगन्नाथपुर एसडीपीओ राफेल मुर्मू ने तुरंत गाड़ी रोकी और मानवीयता दिखाते हुए राहत कार्य शुरू किया. उन्होंने घायल चालक को प्राथमिक उपचार के बाद एंबुलेंस से सदर अस्पताल भिजवाया. साथ ही क्षेत्र में बड़ा हादसा टालने के लिए पुलिस टीम के साथ मिलकर पलटे हुए ट्रक से गैस सिलेंडरों और अन्य सामानों को सुरक्षित स्थान पर हटवाया. स्थानीय लोगों ने एसडीपीओ की तत्परता की सराहना की. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
गैस से लदा ट्रक पलटा
चाईबासा-जगन्नाथपुर मार्ग पर गैस से लदा ट्रक पलटा, एसडीपीओ ने बचाई चालक की जान
चाईबासा-जगन्नाथपुर मुख्य मार्ग पर टुटूगुटू गांव के पास मंगलवार को घरेलू गैस सिलेंडर से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया.
By :
Ark Sahuliyar
•