वाहन जांच

घाघरा: जुर्माने से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपनी जान की सुरक्षा के लिए हेलमेट पहनकर वाहन चलाए - प्रदीप कुमार तिर्की

घाघरा थाना गेट के समीप दोपहिया वाहनों के खिलाफ चला सघन जांच अभियान

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
घाघरा:  जुर्माने से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपनी जान की सुरक्षा के लिए हेलमेट पहनकर वाहन चलाए -  प्रदीप कुमार तिर्की

पंकज कुमार/न्यूज11  भारत

घाघरा/डेस्क: गुमला उपायुक्त दिलेश्वर महतो के निर्देश पर गुरुवार को घाघरा थाना गेट के समीप दोपहिया वाहनों के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाया गया. मोटर वाहन निरीक्षक प्रदीप कुमार तिर्की  के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान दोपहिया वाहन चालकों के हेलमेट सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई.

जांच के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 78 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया गया. अचानक चले सघन वाहन जांच अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा. जांच के दौरान कई वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत भी दी गई. मोटर वाहन निरीक्षक प्रदीप कुमार तिर्की ने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर विभाग गंभीर है. दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना अपनी सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है. उन्होंने वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा कि जुर्माने से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपनी जान की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करें. जांच अभियान के साथ-साथ वाहन चालकों के बीच जागरूकता अभियान भी चलाया गया.

इस दौरान लोगों को हेलमेट पहनने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करने तथा यातायात नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक किया गया. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ आगे भी लगातार जांच एवं कार्रवाई जारी रहेगी.

यह भी पढ़ें: पलामू पुलिस ने मध्य विद्यालय जपला में छात्र-छात्राओं के बीच चलाया जागरूकता अभियान

संबंधित सामग्री

JPSC-JSSC परीक्षा रद्द मामले में आज हाईकोर्ट में बड़ी सुनवाई, सरकार दाखिल करेगी जवाब 

JPSC-JSSC परीक्षा रद्द मामले में आज हाईकोर्ट में बड़ी सुनवाई, सरकार दाखिल करेगी जवाब 

पिछली सुनवाई में सरकार को 2 दिन में जवाब दाखिल करने का समय मिला था.

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.