अपराध

हुसैनाबाद में मां दुर्गा मंदिर से लाखों के सोने-चांदी के आभूषण चोरी, CCTV में कैद हुआ चोर

घटना बुधवार रात करीब 2 बजे के आसपास की बताई जा रही है

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
हुसैनाबाद में मां दुर्गा मंदिर से लाखों के सोने-चांदी के आभूषण चोरी, CCTV में कैद हुआ चोर

न्यूज11  भारत

हुसैनाबाद/डेस्क: पलामू : हुसैनाबाद शहर के जपला रेलवे स्टेशन रोड स्थित माँ दुर्गा मंदिर में बीती रात चोर ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोर मंदिर में स्थापित माँ दुर्गा, माँ लक्ष्मी एवं भगवान गणेश की प्रतिमाओं से मुकुट सहित सोने-चांदी के अन्य आभूषण चोरी कर फरार हो गया. घटना बुधवार रात करीब 2 बजे के आसपास की बताई जा रही है. घटना मंदिर के सामने लगे एक घर के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. सीसीटीवी फुटेज में एक युवक बैग लेकर मंदिर के मुख्य गेट के ऊपर खाली स्थान से अंदर प्रवेश करता हुआ दिखाई दे रहा है.

मंदिर के पुजारी आनंद कुमार पाण्डेय ने बताया कि उन्होंने बुधवार शाम नियमित पूजा-अर्चना के बाद मंदिर बंद किया था. गुरुवार सुबह जब मंदिर खोला गया तो देवी-देवताओं की प्रतिमाओं से सोने का नथुनी, मंगटीका, चांदी का मुकुट सहित अन्य कई कीमती आभूषण गायब मिले. उन्होंने बताया कि चोरी गए आभूषणों की अनुमानित कीमत करीब 7 से 8 लाख रुपये है. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस जांच में जुट गयी है. इस घटना से श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है.

यह भी पढ़ें: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद और राबड़ी देवी के करीबी सुबोध राय गिरफ्तार, बॉटलिंग प्लांट भी हुई सील

संबंधित सामग्री

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराध के लंबित कांडों की समीक्षा, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के निर्देश

साइबर अपराधियों के ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई व जन-जागरूकता अत्यंत जरूरी

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार