पुंदाग में महावीर मंडल के तत्वावधान में भव्य कलश यात्रा, श्रद्धालुओं ने गूंजाए राम-महादेव के जयकारे

By : News11 Bharat
पुंदाग में महावीर मंडल के तत्वावधान में भव्य कलश यात्रा, श्रद्धालुओं ने गूंजाए राम-महादेव के जयकारे

संजय कुमार साहू/न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
महावीर मंडल, पुंदाग के तत्वावधान में रविवार को भव्य कलश यात्रा का आयोजन संपन्न हुआ. बड़ी संख्या में उमड़े श्रद्धालुओं की उपस्थिति से पूरा क्षेत्र धर्ममय वातावरण में सराबोर हो गया. यात्रा के दौरान 'जय श्री राम' और 'हर हर महादेव' के उद्घोष से वातावरण गुंजायमान रहा. इस पावन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश तेली समाज के प्रदेश अध्यक्ष अरूण साहू, रांची जिला अध्यक्ष जेम्स कश्यप, महावीर मंडल समिति के अध्यक्ष सूरज साहू, काशीनाथ महतो, परमानंद साहू, प्रकाश साहू, राम कुमार, विकास सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति, समाजसेवी उपस्थित रहे. 

मुख्य अतिथि अरूण साहू ने महावीर मंडल के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा, "ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में संस्कार, एकता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. युवाओं को सामाजिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों को सहेजना चाहिए." कार्यक्रम के अंत में महावीर मंडल समिति द्वारा सभी अतिथियों का अंगवस्त्र भेंटकर सम्मान किया गया. आयोजन को सफल बनाने वाले समस्त श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार भी व्यक्त किया गया.

यह भी पढ़े: कांके विधायक सुरेश बैठा पहुंचे चांया गांव, संदिग्ध हत्याकांड में पीड़ित परिवार को दिलाया न्याय का भरोसा
 
संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई