हड़कंप

रांची के CRPF कैंप में चली गोली, हवलदार की मौत से मची अफरा-तफरी AK-47 से खुद को गोली मारने की आशंका

आत्महत्या की वजह अब तक स्पष्ट नहीं, प्रारंभिक जानकारी में ड्यूटी समाप्त करने के बाद कमरे में जाकर खुद को मारी गोली

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
रांची के CRPF कैंप में चली गोली, हवलदार की मौत से मची अफरा-तफरी AK-47 से खुद को गोली मारने की आशंका

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: राजधानी रांची के तिरिल स्थित सीआरपीएफ कैंप में गोली चलने से हड़कंप मच गया. कैंप में तैनात सीआरपीएफ के हवलदार भुवनेश्वर पाल की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जवान ने अपनी ड्यूटी समाप्त करने के बाद कमरे में जाकर अपनी AK-47 से खुद को गोली मार ली. हालांकि, जवान ने आत्महत्या क्यों की, इसकी वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है. घटना की सूचना मिलते ही विधानसभा थाना की पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. मृतक जवान मूल रूप से डालटनगंज के रहने वाले थे. घटना की जानकारी उनके परिजनों को दे दी गई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रांची स्थित रिम्स भेज दिया है. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा.

फिलहाल जवान की मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

यह भी पढ़ें: पुलिस नेतृत्व का आधार जब मेरिट नहीं, सेटिंग बनेगा, तो सड़क पर कानून नहीं, डर का राज ही दिखाई देगा : बाबूलाल मरांडी

संबंधित सामग्री

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा का अपमान करने वालों को बख्शा नहीं जाए - प्रतुल शाहदेव

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा का अपमान करने वालों को बख्शा नहीं जाए - प्रतुल शाहदेव

रांची के हरमू में राष्ट्रनायक की प्रतिमा पर कालिख पोतना विकृत मानसिकता और कानून-व्यवस्था को चुनौती देने की कोशिश

एशियन गेम्स में भारत की झोली में आए और 7 मेडल, भारत के पदकों की संख्या हुई 37

एशियन गेम्स में भारत की झोली में आए और 7 मेडल, भारत के पदकों की संख्या हुई 37

भारत के सरवेश कुशारे ने पुरुषों की ऊंची कूद में रजत पदक हासिल किया

रांची के एचबी रोड में दिखा स्नैचरों का दुस्साहस, सरेशाम बुजुर्ग महिला से बाइक सवार स्नैचरों ने की स्नैचिंग

रांची के एचबी रोड में दिखा स्नैचरों का दुस्साहस, सरेशाम बुजुर्ग महिला से बाइक सवार स्नैचरों ने की स्नैचिंग

स्नैचिंग के दरम्यान महिला सड़क पर गिरकर हुई घायल,सीसीटीवी में कैद हुई स्नैचिंग की घटना <br/>

एसआईआर को लेकर हुए कथित खुलासे के बाद निर्वाचन आयोग के CEC के खिलाफ झामुमो पूरे राज्य में कल करेगा उग्र प्रदर्शन

एसआईआर को लेकर हुए कथित खुलासे के बाद निर्वाचन आयोग के CEC के खिलाफ झामुमो पूरे राज्य में कल करेगा उग्र प्रदर्शन

चुनाव आयोग में एसआईआर प्रक्रिया को लेकर सामने आये कथित मतभेद के बाद पूरे देश में विपक्ष हुआ है उग्र