संतोष श्रीवास्तव/विकास/न्यूज़11 भारत
पलामू/डेस्क: पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता कमलेश कुमार सिंह और युवा नेता सूर्या सिंह ने सहयोगियों के साथ डाल्टनगंज स्थित मोहन सिनेमा में संत नीम करोली बाबा के जीवन और भगवान हनुमान की भक्ति पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी. फिल्म देखने के बाद सूर्या सिंह ने इसकी विषयवस्तु और संदेश की सराहना करते हुए इसे युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया.उन्होंने कहा कि ‘हनुमान अंश’ केवल मनोरंजन की फिल्म नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति, भक्ति, आस्था और जीवन मूल्यों से जुड़ा संदेश देती है. आधुनिकता और तकनीक के दौर में युवाओं को अपनी संस्कृति, परंपरा और संस्कारों से जोड़ना जरूरी है. सूर्या सिंह ने कहा कि भगवान हनुमान का जीवन साहस, अनुशासन, सेवा, समर्पण, निष्ठा और विनम्रता की प्रेरणा देता है. युवाओं को इन गुणों को अपने जीवन में अपनाने का प्रयास करना चाहिए. उन्होंने कहा कि युवाओं और परिवारों को ऐसी प्रेरणादायक फिल्में जरूर देखनी चाहिए.उन्होंने फिल्म की पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि सनातन संस्कृति और भारतीय जीवन मूल्यों पर आधारित सकारात्मक फिल्मों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए. उन्होंने उम्मीद जताई कि ‘हनुमान अंश’ नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और जड़ों से जुड़ने की प्रेरणा देगी.
‘हनुमान अंश’
युवाओं को सनातन संस्कारों और जीवन मूल्यों से जोड़ती है ‘हनुमान अंश’: सूर्या सिंह
कमलेश कुमार सिंह और युवा नेता सूर्या सिंह ने सहयोगियों के साथ डाल्टनगंज स्थित मोहन सिनेमा में संत नीम करोली बाबा के जीवन और भगवान हनुमान की भक्ति पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी.
By :
Ark Sahuliyar
•