न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: राजधानी रांची के हरमू चौक का नाम बदल दिया गया है. रांची का यह प्रसिद्ध चौक अब 'विकसित भारत संकल्प सेवा चौक' के नाम से जाना जायेगा. प्रदेश भाजपा ने यह बड़ा निर्णय लिया है. भाजपा ने हरमू चौक पर गाजे-बाजे के साथ विकसित भारत संकल्प सेवा चौक नाम का बोर्ड भी लगा दिया है.
प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, विधायक सीपी सिंह, विधायक नवीन जायसवाल समेत सैंकड़ो की संख्या में कार्यकर्त्ता भाजपा प्रदेश कार्यालय से पैदल मार्च करते हुए हरमू चौक पहुंचे और हाथों में मसाल लेकर विकसित भारत संकल्प सेवा चौक नाम का बोर्ड लगाया गया.
इसे भी पढ़ें: चाईबासा में भूकंप के झटके: तेज आवाज के साथ हिली धरती, लोगों में दहशत