रिश्वतकांड

50 हजार रुपए से जुड़े रिश्वतकांड मामले में सेवानिवृत शिक्षक बस्तिया रविकांत की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी

25 अगस्त  को कोर्ट अपना आदेश सुनाएगा

By : Ark Sahuliyar
50 हजार रुपए से जुड़े रिश्वतकांड मामले में सेवानिवृत शिक्षक बस्तिया रविकांत की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
50 हजार रुपए से जुड़े रिश्वतकांड मामले में सेवानिवृत शिक्षक बस्तिया रविकांत  की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी कर ली गयी है. 25 अगस्त  को कोर्ट अपना आदेश सुनाएगा. 24 जुलाई को याचिका दाखिल कर कोर्ट से जमानत की गुहार लगाई थी. याचिका पर शनिवार को सुनवाई होगी. बता दें कि शिक्षक बस्तिया रविकांत उर्फ वत्सीय रविकांत को 14 जुलाई को एसीबी ने गिरफ्तार किया था. साथ ही गुमला जिला के DSC कार्यालय के प्रधान लिपिक रंजित कुजूर को भी गिरफ्तार किया था. आरोपियों द्वारा एक शिक्षक के क्षेत्र स्थानांतरण के एवज में रिश्वत की मांग की जा रही थी. जिसकी शिकायत मिलने के बाद एसीबी की टीम ने गुप्त अनुसंधान की. जिसके बाद एसीबी की टीम गुमला जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय पहुंची और छापा मारकर दोनों को रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया था.

यह भी पढ़ें- छात्र नेत्री अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, महिला थाना पहुंचे नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी