भारी बारिश से रास्ते जर्जर, बेतला राष्ट्रीय उद्यान अगले आदेश तक बंद

By : Admin
भारी बारिश से रास्ते जर्जर, बेतला राष्ट्रीय उद्यान अगले आदेश तक बंद

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत

बरवाडीह/डेस्क:  बरवाडीह. दशहरा पर्व के अवसर पर 27 सितंबर 2025 से बेतला राष्ट्रीय उद्यान को पर्यटकों के लिए खोलने की तैयारी की गई थी. इसके लिए आसपास के ग्रामीणों की ओर से भी मांग उठी थी. उद्यान प्रबंधन ने सहमति भी दे दी थी, लेकिन पिछले दो-तीन दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने सारी तैयारियों पर पानी फेर दिया.

भारी वर्षा के कारण पार्क क्षेत्र के भ्रमण मार्ग पूरी तरह जर्जर और कीचड़युक्त हो चुके हैं. ऐसे में पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए प्रबंधन ने फिलहाल उद्यान को बंद रखने का निर्णय लिया है.
उद्यान प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि मार्गों की स्थिति की समीक्षा और सुधार कार्य के बाद ही पार्क को पुनः खोलने की तिथि घोषित की जाएगी. तब तक बेतला राष्ट्रीय उद्यान अगले आदेश तक पर्यटकों के लिए बंद रहेगा.

यह भी पढ़ें: बस्ताकोला में मृत कर्मियों के आश्रितों को अनुकम्पा के आधार पर प्रदान किये गये नियुक्ति-पत्र

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई