हेमंत सोरेन सरकार का एक वर्ष पूर्ण हो चुका, राज्य का विकास तो दूर रोडमैप तक नहीं बना - अमर बाऊरी

आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत रविंद्र भवन में विधानसभास्तरीय भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन

By : News11 Bharat
हेमंत सोरेन सरकार का एक वर्ष पूर्ण हो चुका, राज्य का विकास तो दूर रोडमैप तक नहीं  बना - अमर बाऊरी

ब्योमकेश मिश्रा/न्यूज़11 भारत

चंदनकियारी /डेस्क : आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत रविवार की शाम स्थानीय रविंद्र भवन में विधानसभास्तरीय भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न हुआ. मौके पर मौजूद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि अभियान के तहत वर्ष 2047 तक भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में आमजनो को जागरूक करने की जरूरत है. जिसके तहत स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग व उत्पादन की दिशा में निर्भर होकर विदेशी निर्भरता को कम करने की अपील की.

उन्होंने कहा कि राज्य में हेमंत सोरेन सरकार के एक वर्ष पूर्ण हो चुका,परंतु राज्य का विकास तो दूर उसका रोडमैप तक नही बनाया जा सका. झामुमो कांग्रेस के चुनावी मुद्दे भी गौण हो चुका है. प्रखंड से अंचल कार्यालय तक में लूट मची है. यहां जनहित के कार्यों का रेट तय कर दिया गया है. बालू,कोयला व खनिजों की लूट मची है और आमजन परेशान हैं. उन्होंने वर्तमान विधायक का नाम लिए बगैर कहा कि चंदनकियारी में एक वर्ष के दौरान विकास कार्य ठप है. पिछले कार्यकाल में संपादित की योजनाओं को ही भूमिपूजन के नाम पर जनता को बरगलाया जा रहा है. यहां विधायक का कार्यालय को अपना नेत्रालय बना दिया गया. ग्रामीणों को विधायक से मिलने जाने के लिए 500 रुपए खर्च कर बोकारो जाने की मजबूरी हो गई है,जो अब अपने को ठगा महसूस कर रहे हैं. आगे कहा कि बिहार के जैसा झारखंड में भी जंगलराज का खात्मा होना तय है,जहां अब ठगबंधन की ठगबाजी नही चलेगी. 

मौके पर प्रमंडलीय प्रभारी भरत यादव,जिलाध्यक्ष जयदेव राय, पूर्व जिला अध्यक्ष अंबिका खवास, जिला उपाध्यक्ष विनोद गोराई, जिप सदस्य उत्तम दास,प्रमुख निवारण सिंह चौधरी,संजय सिंह,रसराज महतो,सोनम दुबे, अजित मिश्रा, अजय रजवार समेत अन्य मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: एनडीए के समर्थन में लालू के बड़े लाल, बहन रोहिणी के अपमान पर हैं लाल-पीले

संबंधित सामग्री

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ की कार्रवाई, 6.840 लीटर अवैध शराब बरामद

15027 संबलपुर–गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस से एक व्यक्ति अवैध शराब के साथ पकड़ा गया

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

बगदाहा स्टेडियम में सजा करम का अखाड़ा, 200 महिलाओं व युवतियों ने गीत-नृत्य से बांधा समां

हलधर महतो ने सुदेश महतो को अंगवस्त्र भेंट कर और अखाड़ा दल के सदस्यों ने अन्य अतिथियों का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

जापान में चल रहे एशियन गेम्स पर 198 किमी रफ्तार वाले भीषण तूफान डुजुआन का साया, रेड अलर्ट जारी

तूफान, भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी जारी, डालेगा एशियन गेम्स पर असर, इक्वेस्ट्रियन प्रतियोगिता रोकी गई